[ad_1]

आदित्य ठाकरे- एकनाथ शिंदे
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र की सत्ता गंवाने के बाद से उद्धव गुट को एक के बाद एक झटके लगातार लग रहे हैं। अब पूर्व सीएम के बेटे आदित्य ठाकरे के एक करीबी राहुल कनाल ने उद्धव गुट का साथ छोड़ दिया है। अब वे सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होंगे। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है। राहुल कनाल ने कहा कि वे और उनके साथ खई अन्य कार्यकर्ता भी शनिवार दोपहर के शिवसेना में शामिल होंगे।
राहुल कनाल ने यह भी कहा कि कल दोपहर 12 बजे सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होने का समारोह है। मेरे साथ 1000 से ज्यादा कार्यकर्ता शिंदे ग्रुप में शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे पर भी गंभीर आरोप लगाए। राहुल ने कहा कि उद्धव ठाकरे कुछ लोगों के कहने पर और उनकी सलाह से अपनी पार्टी में फैसले लेते हैं। स्वाभिमान नाम की भी कोई चीज होती है।
गौरतलब है कि राहुल कनाल उस दिन शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल होंगे जिस दिन आदित्य ठाकरे मुंबई नागरिक निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम या बीएमसी में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध मार्च का नेतृत्व करेंगे।
[ad_2]
Source link