Home Sports VIDEO: रोहित ने लंदन में समायरा को दिया सरप्राइज, हाथ पकड़कर किया सरेराह डांस

VIDEO: रोहित ने लंदन में समायरा को दिया सरप्राइज, हाथ पकड़कर किया सरेराह डांस

0
VIDEO: रोहित ने लंदन में समायरा को दिया सरप्राइज, हाथ पकड़कर किया सरेराह डांस

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहित ने समायरा संग देखा ऑस्कर पुरस्कार विजेता एनिमेटेड फिल्म फ्रोजन
टीम इंडिया से रोहित जल्द ही वेस्टइंडीज में जुड़ेंगे

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इनदिनों पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) और बिटिया समायरा संग लंदन में छुट्टियां एंज्वॉय कर रहे हैं. रोहित सोशल मीडिया पर लगातार फोटो और वीडियो अपलोड कर रहे हैं जिसमें वह खूब मौज मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वर्ल्ड क्रिकेट में ‘हिटमैन’ के नाम से फेमस रोहित ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह समायरा (Samaira) को सरप्राइज देते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को 4 घंटे में 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक्स कर चुके हैं.

रोहित ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह पत्नी और बिटियां संग लंदन में घूमने निकले हैं. वीडियो में रितिका बेटी समायरा से कहती हैं कि आपके लिए एक सप्राइज है, क्या आपको पता है? इसपर समायरा कहती हैं नहीं. फिर रोहित बिटिया से यह कहते हुए दिखाई देते हैं कि मुझे भी नहीं पता, इस सरप्राइज के बारे में केवल आपकी मां को पता है. इसके बाद दोनों समायरा को ऑस्कर विजेता एनिमेटेड फिल्म फ्रोजन (Frozen) दिखाने ले जाते हैं. फिल्म को देखकर बिटिया बहुत खुश दिखाई देती हैं. रास्ते में रोहित बिटिया का हाथ पकड़े रास्ते में डांस करते नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें: टुकड़ों में वेस्टइंडीज क्यों पहुंच रही टीम इंडिया? विराट और रोहित कब होंगे रवाना, जानिए सबकुछ

Tags: IND vs WI, India vs west indies, Ritika Sajdeh, Rohit sharma



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here