[ad_1]
हाइलाइट्स
शाई होप ने पूरी टीम को ठहराया हार का जिम्मेदार
अगले 2 मैच में बेहतर प्रदर्शन करने पर नजर: होप
नई दिल्ली. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स के सुपर सिक्स मुकाबले में स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया है. इस हार के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गई है. ऐसा पहली बार होगा जब वेस्टइंडीज की टीम 48 साल में विश्व कप में नहीं खेलेगी. इंडीज के कप्तान शाई होप ने हार के बाद पूरी टीम को जिम्मेदार ठहराया.
शाई होप ने मैच के बाद कहा,” हम जानते थे कि यह काफी चैलेंजिंग होने वाला है. टॉस बहुत महत्वपूर्ण होता है. इस मैदान पर जो भी कप्तान टॉस जीतता है वह पहले गेंदबाजी करने के बारे में सोचता है. हमारी फील्डिंग अच्छी नहीं रही. यह एक मैच है तो कैच और मिसफील्ड होते रहते हैं यह मैच का ही एक पार्ट है.
शाई होप ने आगे कहा,” मुझे लगता है कि हमने हर बार किसी भी मैच में अपना शत प्रतिशत नहीं दिया है. हमारी तैयारी थोड़ी और बेहतर होनी चाहिए थी. हम यहां पर बिना खुद को तैयार किए आने के बारे में सोच भी नहीं सकते. हमारे पास 2 मुकाबले और बचे हुए हैं. हम उसमें अपना बेहतर देने की कोशिश करेंगे. हमारे पास बहुत टैलेंट है बस कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस की जरूरत है.”
वर्ल्ड कप से बाहर हुआ वेस्टइंडीज, इन 5 दिग्गजों ने डुबोई लुटिया, एक ने IPL में मचाया था कहर
कैसा रहा मैच का हाल?
स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वेस्टइंडीज की टीम 43.5 ओवर में 181 रन ही बना सकी. इंडीज का कोई भी बल्लेबाज 50 रन नहीं बना सका. जेसन होल्डर ने सबसे अधिक 45 रन बनाए. चेज करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने 44वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली. उनके बल्लेबाज मैथ्यू क्रॉस और ब्रैंडन मैक्कुलेन ने क्रमश: 74 और 69 रन बनाए.
.
Tags: Scotland, Shai Hope, West indies
FIRST PUBLISHED : July 01, 2023, 21:30 IST
[ad_2]
Source link