Home Breaking News ए आर रहमान की ड्रेसिंग सेंस के पीछे है इस खास शख्स का हाथ, सिंगर ने दिल खोलकर जताया आभार

ए आर रहमान की ड्रेसिंग सेंस के पीछे है इस खास शख्स का हाथ, सिंगर ने दिल खोलकर जताया आभार

0
ए आर रहमान की ड्रेसिंग सेंस के पीछे है इस खास शख्स का हाथ, सिंगर ने दिल खोलकर जताया आभार

[ad_1]


बॉलीवुड और ऑस्कर विजेता मशहूर संगीतकार ए आर रहमान के फैंस की कमी नहीं है। आज भी उनके गाने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हिंदी से लेकर तमिल सिनेमा तक अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाले ए आर रहमान इन दिनों अपनी ड्रेसिंग स्टाइलिंग को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। सिंगर ने बताया कि उनके कपड़े उनकी पत्नी ही पसंद करती हैं।



ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी सायरा बानो सिंगर विभिन्न कार्यक्रमों में एक से एक स्टाइलिश कपड़े सिंगर के लिए चुनती हैं। हालांकि, रहमान अपनी फैशन पसंद का श्रेय अपनी पत्नी को देते हैं और बताते हैं कि वह जो भी उन्हें पहनने के लिए कहती हैं। वह वही पहनते हैं।

Tu Tu Main Main: भोजपुरी हॉरर फिल्म तू तू मैं मैं का ट्रेलर जारी, भूतनी के प्यार में डूबे नजर आए रितेश पांडेय



इंटरव्यू में रहमान से आगे पूछा गया कि क्या कभी ऐसा हुआ है कि आप की पत्नी चाहती हों और आपने वह कपड़े ना पहने हो। तो इसपर रहमान ने आगे कहा, ‘नहीं, नहीं, मुझे लगता है कि वह थोड़ी पारंपरिक हैं। वह अक्सर मेरे लिए काला रंग चुनती हैं और मैंने उससे पूछा कि क्या मैं बदलाव के लिए कोई दूसरा रंग ले सकता हूं तो वह तुरंत सहमत हो जाती हैं। वह बहुत जिद्दी हैं और चीजों को लेकर बहुत खास हैं।’

 

Animal Postpone: रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए बुरी खबर! फिल्म ‘एनिमल’ की रिलीज डेट टली


बता दें कि रहमान और सायरा ने 1995 में शादी की थी। यह उनकी मां द्वारा तय की गई एक अरेंज मैरिज थी और एक साक्षात्कार में रहमान ने खुलासा किया था कि उनके पास दुल्हन ढूंढने का समय नहीं था और इसलिए उन्होंने अरेंज मैरिज करने का फैसला किया। 

 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here