Home Sports कप्तानी के लिए शुरू हुई जंग, विकेटकीपर ने कहा- अश्विन को मिले कमान

कप्तानी के लिए शुरू हुई जंग, विकेटकीपर ने कहा- अश्विन को मिले कमान

0
कप्तानी के लिए शुरू हुई जंग, विकेटकीपर ने कहा- अश्विन को मिले कमान

[ad_1]

हाइलाइट्स

कप्तानी के लिए शुरू हुई जंग
विकेटकीपर ने कहा- अश्विन को मिले कमान

नई दिल्ली. टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) सीमित ओवरों के प्रारूप से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने ब्लू टीम के लिया अपना आखिरी वनडे या टी20 मुकाबला कब खेला था फैंस को याद भी नहीं है. वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी वर्ल्ड कप में भी शायद ही उन्हें टीम में जगह मिले. वर्ल्ड कप के मुकाबले अक्टूबर-नवंबर में खेले जाएंगे. इसी बीच सितंबर-अक्टूबर माह में एशियन गेम्स का भी आगाज होगा. बीसीसीआई ने फैसला लिया है कि यहां भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमें शिरकत करेंगी.

मिली जानकारी के अनुसार टीम इंडिया के शीर्ष खिलाड़ी वर्ल्ड कप में शिरकत करेंगे. वहीं एशियन गेम्स में दूसरे दर्जे की टीम दावेदारी पेश करेगी. बताया जा रहा है कि एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में सौंपी जा सकती है. उनके अलावा अश्विन के नाम पर भी चर्चा हो रही है. कयासों के बीच भारतीय टीम से बाहर चल रहे दिनेश कार्तिक ने अपना सुझाव दिया है. अनुभवी विकेटकीपर खिलाड़ी ने एशियन गेम्स की कमान अश्विन के हाथो में सौंपने की वकालत की है.

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप में देश की पहली पसंद कौन, युजवेंद्र चहल या कुलदीप यादव? पूर्व क्रिकेटर ने दिया गजब का तर्क

पीटीआई के साथ हुई खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘अश्विन महान खिलाड़ियों में से एक हैं. मेरे हिसाब से वह एक बार भारत की कप्तानी करने के हकदार हैं. मेरा दिल से मानना है कि उन्होंने भारतीय टीम की कमान संभालने का हक प्राप्त किया है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे हिसाब से एशियन गेम्स में भारत अपनी बी टीम भेजेगी, क्योंकि मुख्य खिलाड़ी वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटे रहेंगे. अगर अश्विन वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं है तो मैं वाकई चाहता हूं कि बीसीसीआई एशियन गेम्स के लिए उन्हें कप्तान बनाए. उन्होंने वर्षों तक भारत के लिए अहम योगदान दिया है.’

Tags: Asian Games, Dinesh karthik, Indian team, Ravichandran ashwin

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here