[ad_1]
हाइलाइट्स
सहवाग ने विंडीज की हार को शर्मनाक बताया
गंभीर ने विंडीज खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
नई दिल्ली. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम आज का दिन याद नहीं रखना चाहेगी. शाई होप (Shai Hope) की कप्तानी में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर (ICC Cricket World Cup Qualifiers) में हिस्सा लेने जिम्बाब्वे पहुंची कैरेबियाई टीम सुपर सिक्स में सिर्फ एक मुकाबला खेलकर भारत में इस साल आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने से चूक गई. वनडे वर्ल्ड कप में ऐसा पहली बार होगा जब वेस्टइंडीज की टीम वहां नहीं होगी. स्कॉटलैंड ने विंडीज को 7 विकेट से हराकर उसे बाहर कर दिया. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) से बाहर होने के बाद वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने विंडीज बोर्ड पर निशाना साधा है वहीं गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कैरिबयन क्रिकेटर्स की हौसला अफजाई की है.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपर वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया के अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘कितनी शर्म की बात है. वेस्टइंडीज विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा. इससे यह दिखता है कि सिर्फ टैलेंट ही काफी नहीं है बल्कि राजनीति से मुक्त अच्छे मैन मैनेजमेंट पर फोकस करने की जरूरत है. अब यहां से और नीचे जाने का कोई रास्ता नहीं है.’
विंडीज क्रिकेट अपने निचले स्तर पर पहुंच गई है
दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज इस नतीज से अपने निचले स्तर पर पहुंच गई है. टूर्नामेंट के 48 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार है कि 1975 और 1979 की चैम्पियन वेस्टइंडीज सीमित ओवरों के क्रिकेट में शीर्ष 10 टीमों में शामिल नहीं होगी. स्कॉटलैंड के खिलाफ शनिवार को वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी नहीं चली. पूरी टीम 43.5 ओवर में 181 रन पर आउट हो गई. स्कॉटलैंड ने 6.3 ओवर बाकी रहते 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. ऐसा पहली बार होगा जब 1975 से शुरु हुए वनडे विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम नहीं खेलेगी.
‘वेस्टइंडीज वर्ल्ड क्रिकेट में अभी भी नंबर वन बन सकती है’
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, ‘ आई लव वेस्टइंडीज, आई लव वेस्ट इंडियन क्रिकेट, मुझे विश्वास है कि वह वर्ल्ड क्रिकेट में अभी भी नंबर 1 बन सकते हैं.’ यह वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 मैचों में स्कॉटलैंड की पहली जीत है. क्लाइव लॉयड की वेस्टइंडीज टीम ने विश्व कप के पहले दो चरण में ट्रॉफी जीती थी और 1983 का फाइनल खेला था जिसमें भारत ने उसे शिकस्त दी थी.
.
Tags: Gautam gambhir, Icc world cup, Scotland, Shai Hope, Virender sehwag
FIRST PUBLISHED : July 01, 2023, 22:28 IST
[ad_2]
Source link