[ad_1]
नई दिल्ली. भारत की ओर से 2 वनडे और 9 टी20 मैच खेल चुके वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने कहा है कि वे ऑलराउंडर की हैसियत से टीम इंडिया में फिर से स्थान बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि आप हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की ओर से देखें, तो उनके पास देश का शीर्ष ऑलराउंडर बनने का पूरा कौशल है. ऐसे में प्लेइंग-XI में जगह सुनिश्चित करने के लिए मुझे उनके जैसा ही शानदार बनना होगा. यह सच्चाई है कि इस समय मैं उनके आसपास भी नहीं हूं, मुझे इसे स्वीकार करना होगा.’
उन्होंने कहा- जब मैं अपनी बॉलिंग को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हो जाऊंगा, तो खेल के हर डिपार्टमेंट में योगदान देने लगूंगा. अपनी गेंदबाजी पर मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं.’
पिछले साल हो गए थे चोटग्रस्त
घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश की ओर से खेलने वाले अय्यर ने Sportskeeda से खास बातचीत में यह बात कही. उनसे पूछा गया था कि आप पिछले साल IPL के समय आप भारतीय टीम का हिस्सा थे और अपनी ओर से योगदान दे रहे थे. बाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में हार्दिक ने आपकी जगह ले ली तो आपने कैसा महसूस किया था.अय्यर जब अच्छे फॉर्म में थे तभी पिछले वर्ष चोटग्रस्त हो गए. सीढ़ियों से फिसलने के कारण उन्हें यह चोट लगी और वे घरेलू क्रिकेट में नहीं खेल पाए. बाद में उन्होंने फिट होने के बाद आईपीएल से मैदान में वापसी की और केकेआर की ओर से मुंबई इंडियंस की ओर से शतकीय पारी भी खेली थी.
World Cup 2023: पाकिस्तान का वर्ल्ड कप खेलना पक्का नहीं, सरकार उठाने जा रही है अहम कदम, अगर कुछ…
आईपीएल में इस बार बॉलिंग का मौका नहीं मिला
अय्यर ने माना कि इस बार आईपीएल (IPL-2023) में इंपैक्ट प्लेयर के रूल के कारण उन्हें बॉलिंग का मौका नहीं मिला. केकेआर की ओर से खेलने वाले वेंकटेश ने कहा, ‘हमारे पास 5 विशेषज्ञ बॉलर हैं जबकि इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आपको छठा बॉलर भी मिल जाता है. हमारे पास आंद्रे रसेल भी हैं जो रेगुलर बॉलर हैं, इसके अलावा ईडन गार्डंस के विकेट के स्पिनरों के लिए ‘सूट’करती है, ऐसे में नीतीश (राणा) ने भी बॉलिंग की. इन कारणों से मुझे इस बार आईपीएल में बॉलिंग का मौका ही नहीं मिला.’ वैसे, केकेआर का प्रैक्टिस सेशन होने के बाद वेंकटेश बॉलिंग का अभ्यास करते थे. उन्होंने कहा, ‘यह मेरा काम है. मुझे हर दिन अपनी बॉलिंग को बेहतर बनाने की जरूरत है.कभी ऐसा दिन भी आ सकता है जब मुझसे बॉ लिंग के लिए कहा जाएगा. ऐसे में मुझे इसके लिए तैयार रहना होगा.’
.
Tags: Cricket, Hardik Pandya, IPL 2023, Team india, Venkatesh Iyer
FIRST PUBLISHED : July 01, 2023, 12:33 IST
[ad_2]
Source link