[ad_1]
हाइलाइट्स
भारतीय टीम अपने मैच देश के 9 वेन्यू पर खेलेगी
मोहाली में इससे पहले वर्ल्ड कप के मैच खेले जा चुके हैं
चंडीगढ़. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup) के 13वें एडिशन का आयोजन 5 अक्टूबर से भारत में होगा. इस मेगा टूर्नामेंट के मैच देश के अलग अलग 10 वेन्यू पर खेले जाएंगे. मोहाली में वर्ल्ड कप के मैच नहीं खेले जाएंगे. इसको लेकर मामला बढ़ता जा रहा है. पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी (Roger Binny) और सचिव जय शाह (Jay Shah) को पत्र लिखकर उन मानदंडों पर सवाल उठाया, जिसके तहत आईसीसी विश्व कप के दौरान मैच की मेजबानी करने वाले शहरों की सूची से मोहाली को बाहर कर दिया गया.
क्रिकेट विश्व कप 2023 की शुरुआत अहमदाबाद में पांच अक्टूबर होने वाली है. बीसीसीआई प्रमुख को लिखे अपने पत्र में हेयर ने कहा कि पंजाब के पास सबसे अच्छा खेल बुनियादी ढांचा है. उन्होंने यह भी बताया कि मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम को दो विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबलों की मेजबानी करने का भी गौरव प्राप्त है.
राजीव शुक्ला ने मोहाली स्टेडियम के बारे में कही ये बात
पंजाब के मंत्री ने मीडिया में बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के बयान का भी जिक्र किया और कहा कि शुक्ला ने बताया था कि पीसीए मोहाली स्टेडियम ‘मैच आयोजित करने के लिए आईसीसी के मानदंडों को पूरा नहीं करता है.’ उन्होंने पत्र में लिखा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि इस बेहद जरूरी मामले में पंजाब के साथ न्याय किया जाएगा.’
इन 9 वेन्यू पर खेलेगी टीम इंडिया
आईसीसी ने वनडे विश्व कप से 100 दिन पहले हाल में टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया था जिसमें मोहाली का नाम नहीं था. लोग मोहाली का नाम ना देखकर हैरान हैं. भारतीय टीम इस मेगा टूर्नामेंट के अपने 9 मैच चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, पुणे, धर्मशाला, लखनउ, मुंबई , कोलकाता और बेंगलुरु में खेलेगी. टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी वहीं 15 अक्टूबर को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा.
.
Tags: Mohali, ODI World Cup
FIRST PUBLISHED : July 01, 2023, 14:45 IST
[ad_2]
Source link