Home Sports शिवसैनिकों ने जब खोद दी कोटला-वानखेड़े की पिच, सपेरों को बुलाया गया मैदान में

शिवसैनिकों ने जब खोद दी कोटला-वानखेड़े की पिच, सपेरों को बुलाया गया मैदान में

0
शिवसैनिकों ने जब खोद दी कोटला-वानखेड़े की पिच, सपेरों को बुलाया गया मैदान में

[ad_1]

हाइलाइट्स

IND v PAK मैच से पहले जब खोद दी गई पिच
सपेरों को बुलाया गया मैदान में, कई सीरीज हुए रद्द

नई दिल्ली. करीब सात साल बाद एक बार फिर वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया पड़ोसी देश पाकिस्तान की मेजबानी करने के लिए तैयार है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में विपक्षी टीम हिस्सा लेगी या नहीं फिलहाल इस फैसले पर अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं. ग्रीन टीम वर्ल्ड कप 2023 के लिए सरकार की मंजूरी मिलने का इंतजार कर रही है. पाकिस्तान को अगर अपनी सरकार से वर्ल्ड कप में शिरकत करने के लिए मंजूरी मिलती है तो दोनों टीमों के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जोरदार भिड़त देखने को मिलेगी.

भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मुकाबला सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं रहता है. दोनों टीमों को एक साथ मंच पर लाना हमेशा से ही कठिन कार्य रहा है. उदाहरण के लिए जब शिवसैनिकों द्वारा धमकी दिए जाने के बाद सुरक्षा के लिहाज से रातो रात फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में करीब 20 सपेरों को तैनात करना पड़ा.

यह भी पढ़ें- बाथरूम में घंटों रोता था पाकिस्तानी स्टार, लाख प्रदर्शन के बावजूद लोग लगाते थे भाई भतीजावाद का आरोप

शिवसैनिकों ने खोद डाली कोटला की पिच:

भारत-पाक मैच में हमेशा से ही राजनीति का असर रहा है. कई बार तो ऐसा हुआ है कि मैच रद्द करने तक की नौबत आ गई है. ऐसी ही एक घटना साल 1999 में घटी थी. राजनैतिक पार्टी शिवसेना पाकिस्तान के भारत दौरे का विरोध कर रही थी. इस बीच शिवसैनिकों ने विरोध प्रदर्शन में रातोरात दिल्ली स्थित फिरोजशाह कोटला मैदान की पिच ही खोद डाली थी.

शिवसैनिकों ने सांप छोड़ने की दी धमकी:

पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शिवसैनिकों ने केवल पिच ही नहीं खोदी, बल्कि उन्होंने यह धमकी भी दी कि अगर पाक टीम के साथ मैच होता है तो वह मैदान में जहरीले सांप छोड़ देंगे. इसके बाद बीसीसीआई ने एक्शन में आते हुए मैदान की सुरक्षा और सख्त कर दी. इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से सपेरों को भी मैदान में रखा गया.

बात करें इस टेस्ट मुकाबले के बारे में तो यह मुकाबला ब्लू टीम के लिए एतिहासिक साबित हुआ. इस मैच में कुंबले ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए सभी विकेट (10 विकेट) लेकर सबको हैरान कर दिया था.

शिवसैनिकों ने मुंबई में भी खोदी थी पिच:

बता दें यह कोई पहला वाकया नहीं था जब शिवसैनिकों ने मैच से पूर्व पिच को ही खोद दिया हो. इससे पहले साल 1991 में भी पाकिस्तान का विरोध करते हुए शिवसैनिकों ने मुंबई स्थित वानखेडे स्टेडियम की पिच को खोद डाली थी. जिसके बाद बीसीसीआई को पूरी सीरीज ही रद्द करनी पड़ी.

इस घटना के बाद एक बार फिर साल 1998 में शिवसेना को एक्शन में देखा गया था. महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन की सरकार थी. शिवसेना सुप्रीमो के आदेश के बाद तत्कालीन सीएम मनोहर जोशी के आदेश पर भारत-पाक मैच को रद्द कर दिया गया था.

वहीं जब मुंबई पर 26/11 का हमला हुआ तब एक बार फिर शिवसेना एक्शन में आ गई थी. उस दौरान शिवसैनिकों ने आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को न शिरकत करने की मांग की थी. तब से अबतक पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में शिरकत नहीं कर रहे हैं.

Tags: IND vs PAK, India Vs Pakistan, Shiv sena, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here