[ad_1]
हाइलाइट्स
एबी डिविलियर्स ने संन्यास लेने के पीछे के कारण का किया खुलासा
2018 में डिविलियर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स एक ऐसे क्रिकेटर थे जिसे शायद ही कोई पसंद न करता हो. डिविलियर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर टी20 लीग्स तक खूब तहलका मचाया है. आईपीएल में भी उन्होंने एक से एक धुआंधार पारी खेली है. साल 2018 में उन्होंने अचानक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था. क्रिकेट फैंस के लिए इससे बुरी खबर और क्या हो सकती थी. डिविलियर्स ने संन्यास क्यों लिया. इसका खुलासा उन्होंने अब एक इन्टरव्यू में कर दिया है.
एबी डिविलियर्स ने कहा, “उस समय साउथ अफ्रीफा की टीम का माहौल मेरे लिए सबसे बड़ी समस्या थी. मेरे पास वह टीम सेटअप नहीं था. जिसकी मुझे बहुत जरूरत थी. बाउचर, स्मिथ और जैक कैलिस के रिटायरमेंट के बाद मैंने कई दोस्त भी खोए. फिर अचानक से वहां मेरे लिए कोई नहीं रहा.”
डिविलियर्स आगे बोले,” कुछ और खिलाड़ी थे जो मुझसे जूनियर थे उन्होंने टीम के लिए कुछ ही मैच खेलें थे. मेरे उपर चीजों को चलाने की काफी जिम्मेदारी थी. जो मुझे काफी अच्छा भी लग रहा था. लेकिन आपको इसके लिए 4–5 लोगों का ग्रुप चाहिए होता है. जो इन चीजों को समझे. लेकिन ऐसा टीम में नहीं हुआ. कुछ लोग इनमें से ज्यादा पर्सनल थे कुछ नहीं भी. फिर मुझे लगा कि मेरा यही समय है.”
टीम इंडिया के बॉलर ने डेब्यू टेस्ट की पहली ही गेंद पर लिया विकेट, मैच में बना था वर्ल्ड रिकॉर्ड
बता दें कि एबी डिविलियर्स ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच से की थी. अब तक वह दक्षिण अफ्रीका के लिए 400 से भी ज्यादा मैच खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने कुल 19864 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में एबी ने 22 और वनडे में 25 शतक जड़े हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 2 दोहरे शतक भी हैं.
.
Tags: AB De Villiers, Cricket South Africa, South Africa National Cricket Team
FIRST PUBLISHED : July 01, 2023, 16:17 IST
[ad_2]
Source link