Home Breaking News Akhilesh Yadav Birthday: मायावती ने अखिलेश को दी जन्मदिन की बधाई, सीएम योगी ने ट्वीट कर की ये कामना

Akhilesh Yadav Birthday: मायावती ने अखिलेश को दी जन्मदिन की बधाई, सीएम योगी ने ट्वीट कर की ये कामना

0
Akhilesh Yadav Birthday: मायावती ने अखिलेश को दी जन्मदिन की बधाई, सीएम योगी ने ट्वीट कर की ये कामना

[ad_1]

CM Yogi Adityanath and Mayawati wishes Akhilesh Yadav on his birthday.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शनिवार को सुबह बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने एक ट्वीट में अखिलेश यादव व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी अच्छी सेहत के साथ लंबी उम्र की शुभकामनाएं दी हैं।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी और प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में लगे हुए हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इन चुनाव में यूपी में सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।

अखिलेश यादव 23 जून को पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में भी शामिल हुए थे। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के लिए बन रहे विपक्षी मोर्चे में भाजपा को हराने के लिए यूपी में सभी दलों का साथ आना जरूरी है और इसे लेकर अनुमान भी लगा रहे हैं। हालांकि, मायावती ने अभी तक अपनी तरफ से कुछ भी नहीं कहा है बल्कि 23 जून को हुई बैठक को लेकर उन्होंने तल्ख टिप्पणी ही की थी लेकिन ऐसा भी कहा जा रहा है कि वह लोकसभा चुनाव 2019 की तरह ही चुनाव के कुछ ही महीनों पूर्व विपक्षी गठबंधन का हिस्सा बन सकती हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here