Home Breaking News CWC Qualifiers: दो बार की विजेता वेस्टइंडीज विश्व कप के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई, स्कॉटलैंड से हारकर बाहर

CWC Qualifiers: दो बार की विजेता वेस्टइंडीज विश्व कप के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई, स्कॉटलैंड से हारकर बाहर

0
CWC Qualifiers: दो बार की विजेता वेस्टइंडीज विश्व कप के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई, स्कॉटलैंड से हारकर बाहर

[ad_1]

ICC World Cup 2023 Qualifier WI vs SCO Highlights Scotland Beats West Indies Key Highlights Photos

वेस्टइंडीज का विश्व कप में प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


1975 और 1979 में शुरुआती दो विश्व कप जीतने वाली टीम वेस्टइंडीज की टीम का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है। वह आगामी विश्व कप में नजर नहीं आएगी। विश्व कप के क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद वह दौड़ से बाहर हो गई है। वेस्टइंडीज को सुपर सिक्स के मुकाबले में शनिवार (एक जुलाई) को स्कॉटलैंड ने सात विकेट से हरा दिया। यह पहला अवसर होगा जब वह किसी भी फॉर्मेट के विश्व कप में नहीं खेलेगी।

क्लाइव लॉयड, विवियन रिचर्ड्स, माइकल होल्डिंग, मैल्कम मार्शल, कर्टने वॉल्श, ब्रायन लारा, शिवनारायण चंद्रपॉल और क्रिस गेल जैसे दिग्गज जिस वेस्टइंडीज टीम से खेले, उसका यह हश्र देखकर फैंस भी हैरान हैं। वेस्टइंडीज वनडे फॉर्मेट में पहली बार स्कॉटलैंड से हारा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here