Home Breaking News Electric Car Monsoon Maintenance: मानसून में अपनी इलेक्ट्रिक कार का कैसे करें रख-रखाव, जानें चार आसान टिप्स

Electric Car Monsoon Maintenance: मानसून में अपनी इलेक्ट्रिक कार का कैसे करें रख-रखाव, जानें चार आसान टिप्स

0
Electric Car Monsoon Maintenance: मानसून में अपनी इलेक्ट्रिक कार का कैसे करें रख-रखाव, जानें चार आसान टिप्स

[ad_1]


मानसून की शुरुआत कई लोगों के लिए अलग-अलग तरह की चिंताएं लेकर आती है। वाहन चालकों न सिर्फ सड़कों पर पानी भरने से परेशान होते हैं। बल्कि कई बार बेसमेंट पार्किंग और कुछ जगहों पर भी पानी भर जाता है, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचता है। हालांकि, सड़क पर इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती संख्या के साथ, कुछ लोगों की चिंता दूसरों की तुलना में ज्यादा है।

लेकिन चिंता न करें क्योंकि मानसून में भी आपकी इलेक्ट्रिक कार का रख-रखाव उतना मुश्किल नहीं है। और आप अपनी बेशकीमती ईवी को अच्छी स्थिति में और सुरक्षित रख सकते हैं। इसके लिए हम आपको यहां चार आसान उपाय बात रहे हैं। ईवी के लिए चार आसान मानसून मेनटेनेंस टिप्स।



चार्जिंग उपकरण सुरक्षित रखें

मानसून में इलेक्ट्रिक वाहन के रख-रखाव के लिए बनाए रखने के लिए पहला और महत्वपूर्ण कदम चार्जिंग उपकरण को सुरक्षित रखना है। यह खासतौर पर जरूरी है अगर आपने चार्जिंग स्टेशन बाहर लगाया है या पोर्टेबल चार्जर का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इन उपकरणों में पानी शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकता है।


बैटरी हेल्थ को चेक करें

बैटरी की सेहत का ध्यान रखें क्योंकि यह आपकी इलेक्ट्रिक कार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार के बैटरी की समय-समय पर जांच करें जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कहीं किसी इन्सुलेशन या कनेक्टर को नुकसान तो नहीं पहुंचा है। इसकी वजह चूहे भी हो सकते हैं। यदि आपको कुछ भी असामान्य लगे, तो कार चालू किए बिना अधिकृत सर्विस सेंटर पर कॉल करें।


इंटीरियर को साफ रखें

कार का इंटीरियर भी उतना ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि हम कार में घुसते और निकलने के दौरान बाहर की कई चीजों जैसे कि पानी और अन्य कचरों को कार के अंदर पहुंचा देते हैं। इसलिए इंटीरियर को साफ रखें क्योंकि कार के अंदर पानी या नमी भी बिजली की समस्या का कारण बन सकती है। सुनिश्चित करें कि दरवाजे और खिड़कियां ठीक से बंद हों और खराब बीडिंग के कारण कोई पानी का रिसाव न हो।


पानी भरी सड़कों पर वाहन चलाने से बचें

आप अपनी कार को पानी से लबालब भरी सड़कों पर चलाने से बचें। यह सलाह रेगुलर इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) वाले वाहनों पर भी लागू होती है। हालांकि, इलेक्ट्रिक कार के साथ दोगुनी सावधानी बरती चाहिए। क्योंकि पानी आपकी सोच से कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। ईवी में बहुत सारे संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक्स और सेंसर होते हैं, इसलिए उन्हें जल्दी नुकसान पहुंच  सकता है। इसके अलावा, अपने बैटरी पैक की आईपी रेटिंग भी जानें। हमारा सुझाव है कि यदि आप सड़कों पर जलभराव का सामना करते हैं, तो जाने के लिए कोई दूसरा रास्ता ढूंढें।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here