Home Breaking News HDFC Bank: आज से एचडीएफसी दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक, 100 फीसदी होगी आम निवेशकों की हिस्सेदारी

HDFC Bank: आज से एचडीएफसी दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक, 100 फीसदी होगी आम निवेशकों की हिस्सेदारी

0
HDFC Bank: आज से एचडीएफसी दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक, 100 फीसदी होगी आम निवेशकों की हिस्सेदारी

[ad_1]

HDFC is the fourth largest bank in the world from today news update in hindi

HDFC Bank
– फोटो : pixabay

विस्तार


एचडीएफसी लि. का आज यानी शनिवार को एचडीएफसी बैंक में विलय हो जाएगा। दोनों के बोर्ड ने शुक्रवार को विलय की मंजूरी दे दी। इसके साथ ही जेपी मॉर्गन, इंडस्ट्रीयल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना व बैंक ऑफ अमेरिका के बाद एचडीएफसी बैंक दुनिया का चौथा बड़ा बैंक बन जाएगा।

भारतीय बाजार में यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद सबसे मूल्यवान कंपनी होगी। शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद दोनों कंपनियों की पूंजी 14.70 लाख करोड़ हो गई। उधर, 46 साल की सेवा के बाद एचडीएफसी लि. के चेयरमैन दीपक पारेख का भी शुक्रवार को संस्थान में अंतिम दिन था।

संन्यास लेने का वक्त आ गया:  पारेख

-बोर्ड की आखिरी बैठक में दीपक पारेख ने कहा कि अब संन्यास लेने का समय आ गया है। अब हम विकास और समृद्धि के रोमांचक भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। समूह के स्वामित्व की कमान बैंक के हाथ में आने से एचडीएफसी बैंक व समूह की कंपनियों के बीच तालमेल गहरा होगा। एचडीएफसी बैंक होम लोन ग्राहकों को बेहतर सेवा देगा। 

एचडीएफसी लि. के शेयरधारकों को मिलेंगे बैंक के 42 शेयर

सौदा प्रभावी होने के साथ एचडीएफसी बैंक में 100 फीसदी आम निवेशकों की हिस्सेदारी होगी। इसमें एचडीएफसी लि. के मौजूदा शेयरधारकों के पास बैंक का 41 फीसदी हिस्सा होगा। हर एचडीएफसी लि. शेयरधारक को उनके प्रत्येक 25 शेयरों के लिए एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here