Home Breaking News IND vs LEB Football Live Score: भारत और लेबनान के बीच मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा, 0-0 की बराबरी पर मुकाबला

IND vs LEB Football Live Score: भारत और लेबनान के बीच मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा, 0-0 की बराबरी पर मुकाबला

0
IND vs LEB Football Live Score: भारत और लेबनान के बीच मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा, 0-0 की बराबरी पर मुकाबला

[ad_1]

Saff Championship 2023 Semi Final India vs Lebanon Football Match Live Score Updates in Hindi

सुनील छेत्री और भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारतीय फुटबॉल टीम का सामना लेबनान से जारी है। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। स्कोर 0-0 की बराबरी पर रहा। अब मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। दोनों टीमों को 15-15 मिनट के दो हाफ खेलने के लिए मिलेंगे। अगर एक्स्ट्रा टाइम में भी मैच का फैसला नहीं होता है तो फिर पेनल्टी शूटआउट होगा।

भारत ने मैच के पहले हाफ में पकड़ बनाए रखी। उसने 63 प्रतिशत पजेशन अपने पास रखा। टीम इंडिया ने गोल के लिए पांच प्रयास किए, इसमें से एक टारगेट पर रहा। वहीं, लेबनान ने सात प्रयास किए। उसके दो शॉट टारगेट पर रहे। दूसरे हाफ में भी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन गोल नहीं आया।

टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। उसने पाकिस्तान और नेपाल को शिकस्त दी थी। वहीं, कुवैत के खिलाफ उसका अंतिम ग्रुप मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। भारत अगर सेमीफाइनल में जीत लेता है तो वह कुवैत के खिलाफ चार जुलाई को फाइनल मैच खेलेगा। भारत ने इस महीने की शुरुआत में ओडिशा में इंटरकाॅन्टिनेंटल कप के लीग मैच में लेबनान को गोलरहित ड्रॉ पर रोका था। उसके बाद टूर्नामेंट के फाइनल में उसे 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here