[ad_1]
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड (ENG vs AUS) के सामने 371 रन का लक्ष्य रखा है. लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम में जारी टेस्ट मैच के चौथे दिन कंगारू क्रिकेटर नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने गजब का जज्बा दिखाया. उनके साहसिक जज्बे को देखकर स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से वेलकम किया. चोटिल लियोन ना सिर्फ लंगड़ाते हुए क्रीज पर पहुंचे बल्कि उन्होंने रन भी बनाए. लियोन की विरोधी खेमे में भी जमकर तारीफ हो रही है.
फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए थे लियोन
नाथन लियोन गुरुवार को फील्डिंग के दौरान कैच लपकते समय चोटिल हो गए थे. उनकी पिंडली में चोट है. शनिवार को जब टीम को उनकी जरूरत थी तब वह लंगड़ाते हुए बैटिंग के लिए क्रीज पर पहुंचे और दर्द के बावजूद दौड़कर सिंगल भी चुराया. चोटिल नाथन लियोन ने क्रीज पर लड़खड़ाते हुए बल्लेबाजी की जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 15 रन जोड़कर दूसरी पारी 279 रन पर समाप्त की. लियोन 4 रन पर आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे.
Fair play Nathan Lyon 👏 #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/ZiqstQkU16
— England Cricket (@englandcricket) July 1, 2023
.
Tags: Ashes, ENG vs AUS, Nathan Lyon
FIRST PUBLISHED : July 01, 2023, 23:19 IST
[ad_2]
Source link