Home Sports WI की हार के बाद निराश हुए फैंस, जमकर दिए रिएक्शंस, इंडीज बोर्ड भी लपेटे में

WI की हार के बाद निराश हुए फैंस, जमकर दिए रिएक्शंस, इंडीज बोर्ड भी लपेटे में

0
WI की हार के बाद निराश हुए फैंस, जमकर दिए रिएक्शंस, इंडीज बोर्ड भी लपेटे में

[ad_1]

हाइलाइट्स

वेस्टइंडीज की हार पर नाराज हुए भारतीय फैंस
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को लपेटे में लिया

नई दिल्ली. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स के सुपर सिक्स मुकाबले में स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया है. इस हार के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गई है. स्कॉटलैंड ने इस जीत के साथ ही खुद को टूर्नामेंट में बनाए रखा है. इंडीज की हार के बाद कई भारतीय फैंस ने भी रिएक्शंस दिए हैं. कुछ फैंस वेस्टइंडीज के बाहर होने पर काफी दुख व्यक्त कर रहे हैं.

एक फैन ने लिखा, ” एक विश्व कप वेस्टइंडीज के बिना जो वर्ल्ड क्रिकेट पर रूल करते थे अब उन जायंट का डाउनफॉल शुरू हो गया.

एक अन्य फैन ने लिखा, ” जिंबाब्वे, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स से हार के बाद वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गया है. यह समय है वेस्टइंडीज के लिए खुद को बेहतर बनाने का.

एक फैन ने लिखा, “दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज इस साल वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. वेस्टइंडीज के बिना वर्ल्ड कप यह सचमुच अजीब है.”

वर्ल्ड कप से बाहर हुआ वेस्टइंडीज, इन 5 दिग्गजों ने डुबोई लुटिया, एक ने IPL में मचाया था कहर

एक अन्य फैन ने लिखा,” इसे हम सच मच डाउनफॉल कहते हैं. वैसे मैं वेस्टइंडीज के लिए बहुत बुरा महसूस कर रहा हूं.

एक फैन लिखा,” आशा है कि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया होगा. आशा है कि वह अपनी क्रिकेट बोर्ड में कुछ बदलाव करेंगे. राजनीति ने इस टीम को बर्बाद कर दिया है.


कई दूसरे क्रिकेट फैंस ने भी दिए कुछ ऐसे रिएक्शन:

मैच की बात करें तो स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वेस्टइंडीज की टीम 43.5 ओवर में 181 रन ही बना सकी. वेस्टइंडीज के सभी बल्लेबाज़ फ्लॉप रहे. उनका कोई खिलाड़ी 50 रन का आंकड़ा नहीं पार कर सका. स्कॉटलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलन ने 3 विकेट झटके. चेज करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने 44वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली. उनके बल्लेबाज मैथ्यू क्रॉस ने न74 रन बनाए. ब्रैंडन ने 69 रनों की पारी खेली. उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड से नवाजा गया.

Tags: Scotland, West indies, West Indies Cricket Team, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here