[ad_1]
‘ए वेडनेसडे’, ‘स्पेशल 26’ और ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले लेखक, निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की शूटिंग का काम करीब करीब पूरा हो चुका है और जानकारी के मुताबिक इन दिनों इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। फिल्म ‘दृश्यम 2’ की कामयाबी के बाद से हिंदी सिनेमा की हिट जोड़ियों में फिर से शुमार हुई अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी इस फिल्म में भी नजर आएगी। अभिनेता जिमी शेरगिल भी इस फिल्म में एक खास किरदार में दिखेगें।
फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ एक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म है और इसमें बीते दो दशक की कहानी दिखाई जाएगी। अजय देवगन और नीरज पांडे का संगम कई साल से प्रतीक्षित रहा है। पहले दोनों ने साथ मिलकर फिल्म ‘चाणक्य’ बनाने का ऐलान किया था लेकिन लेखक, निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी के साथ मिलकर लिखी गई इस फिल्म सीरीज का काम आगे नहीं बढ़ सका। ‘चाणक्य’ फिल्म दो हिस्सों में बननी थी और चंद्र प्रकाश द्विवेदी और नीरज पांडे एक एक फिल्म निर्देशित करने वाले थे।
फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ के बौद्धिक संपदा अधिकारों को लेकर इसे बनाने वाली कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स की तरफ से जारी पब्लिक नोटिस में कहा गया है कि इस फिल्म के सभी अधिकारों पर पूर्ण स्वामित्व सिर्फ और सिर्फ उसी का है। इस फिल्म के अधिकारों की बिक्री करने का न तो रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज का कोई हक है और न ही रिलायंस व फ्राइडे फिल्मवर्क्स की साझेदारी में बनी कंपनी प्लान सी स्टूडियोज का। इस नोटिस में फिल्म जगत से अनुरोध किया गया है कि वे फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ के अधिकारों की खरीद फरोख्त के लिए इन दोनों कंपनियों से किसी भी तरह का सौदा न करें।
Konkona Sen Sharma: इंडस्ट्री में शुरुआती संघर्ष पर बात करती नजर आईं कोंकणा सेन शर्मा, कही यह बात
[ad_2]
Source link