[ad_1]

महाराष्ट्र बस हादसा
– फोटो : social media
विस्तार
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक निजी बस में आग लगने से जलकर मरे 25 लोगों में से 24 का आज सामूहिक दाह संस्कार किया जाएगा। जबकि, पीड़ितों में से एक का शव दफनाने के लिए परिवार को सौंप दिया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि 26 लोगों में से अधिकतर बहुत ही बुरी तरह जल गए हैं, जिसकी वजह से उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पीड़ितों का पता उनके परिवारों के डीएनए जांच से पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, डीएनए प्रक्रिया में बहुत अधिक समय लगने वाला है। इसलिए आज शवों का सामूहिक दाह संस्कार करने का फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़ें- Maharashtra: ‘जलती बस में शीशे तोड़कर बचाई जान’, हादसे के जिंदा बचे लोगों ने सुनाई खौफनाक दास्तां
[ad_2]
Source link