Home Sports विंडीज टीम के साथ मेरा यह… दिग्गज ऑलराउंडर का छलका दर्द

विंडीज टीम के साथ मेरा यह… दिग्गज ऑलराउंडर का छलका दर्द

0
विंडीज टीम के साथ मेरा यह… दिग्गज ऑलराउंडर का छलका दर्द

[ad_1]

हाइलाइट्स

विंडीज क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वलीफाई नहीं कर सकी
जेसन होल्डर ने विंडीज क्रिकेट को लेकर दिया बड़ा बयान

हरारे. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का वनडे विश्व कप (ODI World Cup) के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाना चिंता का विषय है. कैरेबियन क्रिकेट को लेकर दिग्गज खुश नहीं हैं. हाल के वर्षों में जिस तरह से इस टीम ने खेल दिखाया है उससे लोग हैरान हैं. स्क्वॉटलैंड के खिलाफ करो मरो मैच में हार के बाद विंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर (Jason Holder) ने भी चिंता व्यक्त की है. होल्डर ने साथी खिलाड़ियों से अपील की है कि वे खेल की बेहतरी के लिए ‘प्रांतीय’ मानसिकता छोड़ें और ‘एक क्षेत्र’ के रूप में साथ आएं.

दो बार की वनडे वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज 1975 में विश्व कप की शुरुआत के बाद से पहली बार 50 ओवर के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होगा. विश्व कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ सात विकेट की हार के साथ वेस्टइंडीज प्रतियोगिता से बाहर हो गया.

वेस्टइंडीज के बाहर होने के बाद वनडे वर्ल्ड कप में जगह बनाने की दौड़ में कौन सबसे आगे? ये है पूरा गणित

‘मेरे साथ अन्याय हुआ, धोनी ने 2 कैच टपकाए फिर भी…’ पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर के बिगड़े बोल

विंडीज टीम 181 रन पर ढेर हो गई
वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन पर ढेर हो गई जिसके जवाब में स्कॉटलैंड ने छह से अधिक ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. होल्डर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘यह (क्रिकेट) निजी चीज या प्रांतीय चीज नहीं है. हमें एक क्षेत्र के रूप में एकजुट होना होगा और सोचना होगा कि एक समूह के रूप में हमें कैसे आगे बढ़ना है.’ होल्डर ने शनिवार को 45 रन बनाने के अलावा एक विकेट चटकाया।

विंडीज क्रिकेट इन 6 संघों का समूह है
टीम की संचालन संस्था क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) छह संघों का समूह है जिसमें बारबडोस, ग्याना, जमैका, लेवर्ड आइलैंड्स, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और विंडवर्ड आइलैंड्स शामिल हैं. ऑलराउंडर होल्डर ने कहा कि उनकी टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले की अहमियत पता थी और उनके पास अच्छा मौका था लेकिन वे अंत में जीत दर्ज नहीं कर पाए. उन्होंने कहा, ‘हमें पता था कि क्या दांव पर लगा है और हमारे पास क्वालीफाई करने का मौका था। हमारे पास स्कॉटलैंड को हराने का मौका था लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए.’

‘निकोलस पूरन को लेकर खुश हूं’
बकौल होल्डर, ‘यह संभवत: टीम के साथ मेरे लिए सबसे खराब समय में से एक है. लेकिन आपको पता है कि अब भी काफी सकारात्मक पक्ष हैं. मैं निकोलस पूरन के लिए बेहद खुश हूं, पूरे टूर्नामेंट के दौरान वह जिस तरह खेला। यह देखकर अच्छा लगता कि कुछ युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर मौका मिला.’ होल्डर ने कहा कि किसी भी अल्पकालिक योजना से वेस्टइंडीज क्रिकेट को मदद नहीं मिलेगी और जमीनी स्तर पर बदलाव करने होंगे.

‘पिछले कुछ वर्षों में ‘उतार-चढ़ाव’दिखा है’
होल्डर ने कहा, ‘यह कोई त्वरित समाधान नहीं है, यह कुछ ऐसा है जिस पर हमें समय बिताने की जरूरत है. जैसा कि मैंने कहा, विकास (जमीनी स्तर पर) सबसे महत्वपूर्ण चीज है, जहां हम बस चीजों को सही जगह पर रख सकते हैं और अपनी प्रतिभा का विकास कर सकते हैं. उम्मीद है कि अगले कुछ वर्षों में हमें इसका फल मिलेगा.’होल्डर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वेस्टइंडीज के प्रदर्शन में ‘उतार-चढ़ाव’ दिखा है.

(इनपुट- भाषा) 

Tags: Jason Holder, West Indies Cricket Team

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here