Home Sports Indian Pacer : भारत के इस खिलाड़ी को लगी चोट, BCCI को अंतिम वक्त में करना पड़ा रिप्लेसमेंट का ऐलान

Indian Pacer : भारत के इस खिलाड़ी को लगी चोट, BCCI को अंतिम वक्त में करना पड़ा रिप्लेसमेंट का ऐलान

0
Indian Pacer : भारत के इस खिलाड़ी को लगी चोट, BCCI को अंतिम वक्त में करना पड़ा रिप्लेसमेंट का ऐलान

[ad_1]

Indian Cricketer Replacement, Duleep Trophy : भारत का एक युवा पेसर अचानक चोटिल हो गया है. इसी वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अंतिम मौके पर रिप्लेसमेंट का ऐलान करना पड़ा. जिस खिलाड़ी को चोट लगी है, उसे पूरी तरह ठीक होने में अभी 2-3 सप्ताह लग जाएंगे.

इस खिलाड़ी को लगी चोट

जिस खिलाड़ी का जिक्र हो रहा है, वह बाएं हाथ के युवा पेसर चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) हैं. चोटिल तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) की जगह टीम मैनेजमेंट को रिप्लेसमेंट का ऐलान करना पड़ है. मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को उनकी जगह रविवार को दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के लिए वेस्ट-जोन की टीम में शामिल किया गया है. सौराष्ट्र के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया अपनी गेंदबाजी वाले हाथ में कोहनी की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

ठीक होने में लगेंगे 2-3 सप्ताह

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘चेतन सकारिया को चोट से उबरने में होने में अभी 2-3 सप्ताह लग जाएंगे.’ दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वेस्ट जोन का मुकाबला सेंट्रल जोन से होगा. सेंट्रल जोन ने क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन को 170 रन से हराया था.

CSK के लिए खेले हैं देशपांडे

तुषार देशपांडे हाल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते नजर आए थे. उन्होंने फर्स्ट क्लास करियर के 29 मैचों में 27.77 की औसत से 80 विकेट लिए हैं. उन्होंने इस साल आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से भी प्रभावित किया. चेन्नई सुपरकिंग्स के इस युवा खिलाड़ी ने सीजन के 16 मैचों में 21 विकेट झटके थे. चेतन सकारिया की बात करें तो 25 साल के इस लेफ्ट आर्म पेसर ने भारत के लिए एक वनडे और 2 वनडे मैच खेले हैं.

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here