[ad_1]

कर्नाटक के डिप्टी सीएम जी परमेश्वर
– फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने सोमवार को कहा कि बिटकॉइन घोटाले की फिर से जांच के लिए सीआईडी के तहत एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। बिटकॉइन घोटाला 2021 में पिछली भाजपा सरकार के दौरान सामने आया था। कांग्रेस उस समय विपक्ष में थी। इसने सरकार पर आरोप लगाया था कि वह घोटाले को इसलिए दबाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि इसमें बड़े नाम शामिल हैं।
[ad_2]
Source link