[ad_1]
हिंसाग्रस्त मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार दो जिलों का दौरा किया और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गांव वालों से भी बातचीत की। वहीं, इंफाल पश्चिम जिले के सभी इलाकों में तीन जुलाई से सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। इसको लेकर आदेश भी जारी किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार को चुराचांदपुर और विष्णुपुर जिले का दौरा किया और गांव वालों से बातचीत की। इस दौरान खोईजुमनताबी जो कि विष्णुपुर जिले का गांव वे वहां पहुंचे और पिछले दिनों मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लेनगोबीचिंग का भी दौरा किया जहां पर गोलीबारी हुई थी। यह स्थान चुराचांदपुर और विष्णुपुर जिले के बीच में है।
[ad_2]
Source link