[ad_1]
नई दिल्ली. एशेज सीरीज को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आन की लड़ाई जैसा देखा जाता है. सीरीज का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी दिन जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त हासिल की. दूसरे मुकाबले में भी मैच में गजब उतार चढ़ाव देखने को मिले. मुकाबले के आखिरी दिन इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के खिलाफ कुछ ऐसा हुई जिसने विवाद पैदा कर दिया.
इंग्लैंड क्रिकेट टीम लॉड्स टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से मिले 371 रन का पीछा करने उतरी. चौथे दिन 4 विकेट पर 114 रन बनाकर मेजबान टीम ने मैच में जबरदस्त रोमांच भर दिया. मुकाबले के आखिरी दिन इंग्लिश टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनको बेन डकेट के रूप में पहला झटका लगा और बल्लेबाजी करने जॉनी बेयरस्टो उतरे. कैमरून ग्रीन की गेंद पर वो गेंद खेले के बाद कप्तान बेन स्टोक्स से आगे बात करने बढ़े और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने थ्रो कर स्टंप बिखेर दिए. अंपायर से ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपील की और बेयरस्टो को वापस लौटना पड़ा.
#EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/dDGCnj4qNm
— England Cricket (@englandcricket) July 2, 2023
.
Tags: Ashes
FIRST PUBLISHED : July 02, 2023, 18:33 IST
[ad_2]
Source link