[ad_1]
हाइलाइट्स
वर्ल्ड कप के शेड्यूल के ऐलान के बाद वेन्यू को लेकर विवाद हो रहा था
BCCI ने इस विवाद के बीच मेजबानी को लेकर बड़ा फैसला किया है
नई दिल्ली. बीसीसीआई ने अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के मुकाबलों की मेजबानी करने वाली 10 स्टेट एसोसिएशन से वनडे मैच की मेजबानी छोड़ने को कहा है. इस संबंध में बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने क्रिकेट संघों को बीते हफ्ते चिठ्ठी लिखी थी और इसमें इन सभी राज्य क्रिकेट संघों को द्विपक्षीय वनडे सीरीज के दौरान मुकाबलों की मेजबानी नहीं मांगने की गुजारिश की थी.
बता दें कि भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले 10 वेन्यू पर खेले जाएंगे. वहीं, 2 शहरों में वॉर्म अप मैच होंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने 27 जून को वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होने से एक दिन पहले सभी क्रिकेट एसोसिएशन से इस संबंध में गुजारिश की थी. जिस पर सभी क्रिकेट संघों ने रजामंदी दे दी थी. हालांकि, वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होने के बाद से ही विवाद हो रहा था.
खासतौर पर मोहाली, इंदौर और तिरुवनंतपुरम को वर्ल्ड कप के मुकाबलों की मेजबानी नहीं मिलने का विरोध हो रहा था. हालांकि, बीसीसीआई के इस फैसले के बाद इन सेंटर्स पर द्विपक्षीय सीरीज के दौरान वनडे मुकाबलों के आय़ोजन की उम्मीदें बढ़ गई हैं.
एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया 3 वनडे की सीरीज के लिए सितंबर में भारत का दौरा करेगी. अफगानिस्तान की टीम भी भारत आ सकती है. वर्ल्ड कप के फौरन बाद भारत अपने घर में ऑस्ट्रेलिया से 5 मैच की टी20 सीरीज भी खेलेगा. इसके बाद भारत को बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की मेजबानी करनी है. इन देशों के खिलाफ भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत सीरीज खेलनी है. इसके लिए रांची, इंदौर, मोहाली, नागपुर जैसे वेन्यू को मेजबानी में प्राथमिकता मिल सकती है.
World cup Qualifier: वेस्टइंडीज ने कैसे वर्ल्ड कप की उम्मीदों को खुद लगाई आग? 3 गलतियों से गंवाई साख
WC Qualifier में सबसे अधिक विकेट लेने वाले की लगी क्लास, मैदान पर की गलती की मिली सजा
वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होने के बाद पंजाब के खेल मंत्री ने बीसीसीआई पर वेन्यू बंटवारे में पक्षपात का आरोप लगाया था. दरअसल, मोहाली को विश्व कप के एक भी मैच की मेजबानी नहीं मिली थी. जबकि मोहाली में 2011 और 1996 का वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेला गया था.
.
Tags: Jay Shah, Narendra modi stadium, ODI World Cup, Team india, Wankhede stadium
FIRST PUBLISHED : July 02, 2023, 13:13 IST
[ad_2]
Source link