Home Sports डिविलियर्स को इन 3 गेंदबाजों ने किया सबसे ज्यादा परेशान, लिस्ट में 1 भारतीय भी

डिविलियर्स को इन 3 गेंदबाजों ने किया सबसे ज्यादा परेशान, लिस्ट में 1 भारतीय भी

0
डिविलियर्स को इन 3 गेंदबाजों ने किया सबसे ज्यादा परेशान, लिस्ट में 1 भारतीय भी

[ad_1]

हाइलाइट्स

एबी डिविलियर्स के लिए खतरनाक गेंदबाज कौन रहे
लिस्ट में एक भारतीय और अफगानी गेंदबाज का नाम भी

नई दिल्ली. एबी डिविलियर्स क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. उन्होंने सालों तक साउथ अफ्रीका टीम का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी काफी दिनों तक खेला. हालांकि, अब वह क्रिकेट से संन्यास ले चुके है. उन्होंने अब 3 ऐसे गेंदबाजों का नाम का खुलासा किया है जिन्होंने उनके करियर के दौरान एबी को सबसे ज्यादा परेशान किया है.

जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि करियर में आपको किस गेंदबाज ने सबसे ज्यादा परेशान किया है. उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा,” मुझे याद है साल 2006 में मैं पहली बार ऑस्ट्रेलिया खेलने गया था. शेन वॉर्न एक ऐसे गेंदबाज थे जिनके पास काफी तकनीक और अच्छी स्किल थी मैं उस समय ज्यादा अनुभवी नहीं था लेकिन वह बहुत स्मार्ट थे. वह मेरी वीकनेस के अनुसार मुझे गेंदबाजी करते थे. मैं उनकी गेंद खेलने में काफी असमर्थ महसूस करता था.”

पीली धोती.. गले में माला, वाइफ के साथ पूजा अर्चना करने उज्जैन पहुंचे उमेश यादव, देखें PHOTOS

डिविलियर्स ने आगे बताया कि टीम इंडिया के जसप्रीत बुमराह ने भी उन्हें काफी परेशान किया है. डिविलियर्स ने कहा, वह काफी चैलेंजिंग हैं. वह कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं.” एबी डिविलियर्स ने यह भी कहा कि राशिद खान को फेस करना काफी मुश्किल होता है. वह हमेशा विकेट की तलाश में रहते हैं मैदान पर वह वापसी करना भी अच्छे से जानते हैं. यही ऐसे गेंदबाज रहे हैं जिनका सामना करना मेरे लिए काफी मुश्किल रहा है.

पंजाब में जन्मे बल्लेबाज का तूफानी शतक, चौकों-छक्कों की कर डाली जमकर बरसात, मुश्किल में ओमान

बता दें कि एबी डिविलियर्स ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच से की थी. अब तक वह साउथ अफ्रीका के लिए कुल 400 से भी ज्यादा मैच खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने कुल 19000 से भी ज्यादा रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में डिविलियर्स ने 22 और वनडे में 25 शतक जड़े हैं. टेस्ट में उनके नाम 2 दोहरे शतक भी हैं.

Tags: AB De Villiers, Jasprit Bumrah, Rashid khan, Shane warne

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here