Home Sports नाथन लायन ने फिलिप ह्यूज को याद कर केविन पीटरसन को दिखाया आईना, बोले- ‘मैं एक साथी को खो चुका अब…’

नाथन लायन ने फिलिप ह्यूज को याद कर केविन पीटरसन को दिखाया आईना, बोले- ‘मैं एक साथी को खो चुका अब…’

0
नाथन लायन ने फिलिप ह्यूज को याद कर केविन पीटरसन को दिखाया आईना, बोले- ‘मैं एक साथी को खो चुका अब…’

[ad_1]

हाइलाइट्स

केविन पीटरसन ने की थी ऑस्ट्रेलियन टीम पर टिप्पणी
स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने दे दिया करारा जवाब

नई दिल्ली. एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला गया. जिसमें इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा. खेल के चौथे दिन चोट के बावजूद नाथन लायन बल्लेबाज़ी करने उतरे थे. उनका चोट के बावजूद बल्लेबाजी करना इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन को पसंद नहीं आया था. उन्होंने इसपर एक बेतुका कॉमेंट किया था. अब उनके इस बयान पर ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन ने रिप्लाई दिया है.

केविन पीटरसन ने खेल के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा था कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जानबूझकर नाथन लायन को बल्लेबाजी करने भेजा ताकि उन्हें सिर पर चोट लगे और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक सब्स्टीट्यूट ले सके. इसके आधार पर वह युवा खिलाड़ी टॉड मर्फी को टीम में शामिल कर सकते थे.

दूसरे टेस्ट में हार के बाद बेन स्टोक्स बोले- ‘पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हम 3-0 से हरा चुके हैं तो यहां भी…’

नाथन लायन को पीटरसन का यह कॉमेंट पसंद नहीं आया उन्होंने एक कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा, ” टेस्ट क्रिकेट काफी लंबा होता है. चोट खेल का हिस्सा है. मैंने कई ऐसे बयान सुने जिसमें कहा गया है कि मैं जानबूझकर चोट खाने के लिए मैदान पर गया था. लेकिन मैं बता दूं कि ऐसा नहीं है. सिर में चोट लगने के कारण मैंने एक साथी को खो दिया और आप ऐसे बयान दे रहे हो. मुझे नहीं लगता कि ऐसे बयान का कोई मतलब है.”

ENG vs AUS: नाथन लायन एशेज सीरीज से बाहर, विराट कोहली के शिकारी की एंट्री, तीसरे टेस्ट में होगा ‘डेब्यू’

बता दें कि नाथन लायन अपने पूर्व साथी फिलिप ह्यूज को लेकर यह बात कह रहे थे. 8 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर फिलिप ह्यूज को घरेलू मैच के दौरान सिर में चोट लगी थी. चोट लगने के बाद वह मैदान पर गिर गए. 2 दिन बाद 27 नवंबर 2014 को ह्यूज की मौत हो गई थी. क्रिकेट जगत आज भी इस मौत को भुला नहीं सका है.

Tags: Ashes, Kevin Pietersen, Nathan Lyon

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here