[ad_1]

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में 43 रन से जीत हासिल की। लॉर्ड्स में खेले गए इस टेस्ट में जमकर एक नहीं, तीन विवाद हुए। स्टीव स्मिथ के कैच, मिचेल स्टार्क के कैच के बाद जॉनी बेयरस्टो के रनआउट पर दोनों टीमें आमने-सामने हो गईं। हालांकि, लोग इसे रन आउट कह रहे हैं, लेकिन अंपायर ने बेयरस्टो को स्टंप आउट करार दिया। इस मामले पर बवाल हुआ। यहां तक कि विश्व क्रिकेट के दिग्गजों ने भी अपनी राय दी। किसी ने एलेक्स कैरी द्वारा किए गए स्टंप को क्रिकेट के नियमों के तहत माना तो किसी ने इसे खेल भावना के विरूद्ध बताया।
क्या है मामला?
मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी और कप्तान बेन स्टोक्स ने बेन डकेट के साथ अच्छी साझेदारी कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। डकेट के आउट होने के बाद जॉनी बेयरस्टो और स्टोक्स ने साझेदारी शुरु की, लेकिन बेयरस्टो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से स्टंप आउट हो गए। इंग्लैंड की दूसरी पारी के 52वें ओवर की आखिरी गेंद बेयरस्टो ने छोड़ दी और स्टोक्स से बात करने के लिए क्रीज से बाहर निकल गए। यह देख विकेटकीपर कैरी ने गेंद पकड़ी और गिल्लियां बिखेर दीं। नियमों के अनुसार गेंद डेड नहीं थी और ऑस्ट्रेलिया की अपील पर अंपायर ने बेयरस्टो को आउट करार दिया।
🤐🤐🤐#EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/dDGCnj4qNm
— England Cricket (@englandcricket) July 2, 2023
[ad_2]
Source link