[ad_1]
हिंदी सिनेमा में मिमिक्री आर्टिस्ट सुदेश भोसले को अमिताभ बच्चन, राज कुमार और अनुपम खेर की आवाजों में फिल्मों के गीत गाकर खूब शोहरत मिली। अब भोजपुरी सिनेमा में भी एक ऐसे नए गायक का प्रवेश हुआ है, जिसने दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म ‘कलाकंद’ में एक गाना गाकर अपनी तरफ लोगों का ध्यान खींचा है। आम तौर पर दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी फिल्मों के गाने खुद ही गाते हैं, लेकिन इस बार इस गीत को दूसरे सिंगर ने गाया है।
भोजपुरी फिल्म ‘कलाकंद’ के गाने ‘मिलल भी चाही ले पास भी न जाइले’ में एक ऐसा गाना है, जिसे सुनकर कॉलेज के दिनों की याद आ जाती है। यह गाना त्रिकोणीय प्रेम को दर्शाता है। गाने की वीडियो में जहां दिनेश लाल निरहुआ अपने मोबाइल के सामने एक वीडियो बनाते हुए माइक पर गाना गा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री नीलम गिरी बिस्तर पर लेट कर मोबाइल पर गाना देख रही हैं और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे मोबाइल में गाने को देखकर मुस्कुरा रही हैं। गाने में दिनेश लाल यादव निरहुआ ऑरेंज कलर की टी शर्ट और सफेद रंग की जींस पहने हुए हैंडसम हंक लग रहे हैं।
भोजपुरी फिल्म ‘कलाकंद’ रोमांटिक फिल्म है। भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की हिट जोड़ी रही है। इन दोनों सितारों ने एक साथ कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इस फिल्म में दर्शकों को इन दोनों की हिट जोड़ी के अलावा अभिनेत्री नीलम गिरी का भी एक अलग अंदाज नजर आएगा। बात करें फिल्म ‘कलाकंद’ के गाने ‘मिलल भी चाही ले पास भी न जाइले’ की तो इस गाने को दिनेश लाल यादव निरहुआ ने नहीं, बल्कि गायक सुगम सिंह ने गाया है। गाना सुनने के बाद ऐसा लगता है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ खुद ही गा रहे हैं।
अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ कहते हैं, ‘यही इस गाने की खूबसूरती है। सुगम सिंह ने ‘मिलल भी चाही ले पास भी न जाइले’ को इतनी खूबसूरती के साथ गाया है कि दर्शकों को लगता है कि मैंने खुद ही वह गाना गाया हैं। जितना अच्छा गाना है, उतने ही खूबसूरती के साथ गाने को फिल्माया भी गया है। गाने की शूटिंग के दौरान मेरे मन में बस एक ही बात चल रही थी कि जल्द से जल्द यह गाना शूट होकर रिलीज हो।’
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म के टाइटल की घोषणा, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म के निर्देशक संतोष मिश्रा कहते हैं, ‘यह फिल्म अपने आप में एक अलग कहानी को बयां करती है। गाने की शूटिंग के दौरान दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जब कुर्सी पर बैठकर गाना गाना शुरू किया तो हमें उस समय ऐसा लग रहा था, जैसे हम किसी और ही दुनिया में आ गए हैं। हालांकि फिल्म में ये गाना सुगम सिंह की आवाज में है।’ भोजपुरी फिल्म ‘कलाकंद’ में कॉमेडी, रोमांस और त्रिकोणीय प्रेम सब देखने मिलेगा। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, नीलम गिरी के अलावा सुशील सिंह, संजय पांडेय, रीना रानी, संजीव मिश्रा, रचना यादव, अखिलेश शुक्ला, सुन्नी शर्मा और संतोष पहलवान की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म के गीतकार लवली पुजारा और संगीतकार आर्या शर्मा हैं।
[ad_2]
Source link