Home Breaking News Maharashtra Politics Live: ‘पटना की बैठक का नतीजा महाराष्ट्र में दिखा, ये तो बस शुरुआत!’ जानिए किसने क्या कहा

Maharashtra Politics Live: ‘पटना की बैठक का नतीजा महाराष्ट्र में दिखा, ये तो बस शुरुआत!’ जानिए किसने क्या कहा

0
Maharashtra Politics Live: ‘पटना की बैठक का नतीजा महाराष्ट्र में दिखा, ये तो बस शुरुआत!’ जानिए किसने क्या कहा

[ad_1]

09:28 AM, 03-Jul-2023

‘अजित काका के लिए मेरा सम्मान पहले जैसा रहेगा’

एनसीपी में दो फाड़ और अजित पवार की बगावत पर शरद पवार के परपोते रोहित पवार ने कहा कि ‘मैं किसी के जाने पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा लेकिन अहम ये है कि हम यहां क्यों हैं। महाराष्ट्र में जो भी हुआ है, उससे मतदाता निराश हैं। जो कुछ भी हुआ, उसके बावजूद अजित काका के लिए मेरा सम्मान पहले जैसा ही रहेगा। मेरे व्यक्तिगत जीवन में उन्होंने राजनीति में मेरी बहुत मदद की थी। हालांकि पार्टी की प्रक्रिया बहुत अहम होती है।’ बता दें कि रोहित, शरद पवार के बड़े भाई अप्पा साहेब पवार के पोते हैं। 

वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की यूथ विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने अजित पवार के सरकार में शामिल होने पर कहा कि ‘यह उनका निजी फैसला है और इसका पार्टी से कोई संबंध नहीं है। हम बस ये कहना चाहते हैं कि सारी पार्टी पवार साहब के साथ खड़ी है। पवार साहब के बिना एनसीपी नहीं है। पूरा देश और महाराष्ट्र के लोग मजबूती से पवार साहब के साथ खड़े हैं।’

09:21 AM, 03-Jul-2023

‘महाराष्ट्र में बदला जाएगा सीएम चेहरा’

शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत ने कहा कि ‘आज मैं कैमरे पर ये बात बोल रहा हूं कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बदला जाएगा। एकनाथ शिंदे को हटाया जाएगा और एकनाथ शिंदे और 16 विधायकों को अयोग्य ठहराया जाएगा।’

09:08 AM, 03-Jul-2023

सतारा में आज रैली करेंगे शरद पवार

08:57 AM, 03-Jul-2023

Maharashtra Politics Live: ‘पटना की बैठक का नतीजा महाराष्ट्र में दिखा, ये तो बस शुरुआत!’ जानिए किसने क्या कहा

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ‘जो लोग पटना में इकट्ठा हुए आप उनकी हालत देख सकते हैं। पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। यह तो बस शुरुआत है। पटना में हुई बैठक का नतीजा महाराष्ट्र में दिखना शुरू हो गया है। भाजपा बिहार में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और फिर से यहां बेहतर नतीजे हासिल करेगी।’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here