Home Sports Test Series: टीम को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी

Test Series: टीम को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी

0
Test Series: टीम को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी

[ad_1]

Nathan Lyon ruled out of remainder of the Ashes: टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा 12 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. इस दौर की शुरुआत दो मैचों की टेस्ट सीरीज से होगी. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच फिलहाल एशेज सीरीज खेली जा रही है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस सीरीज में 2-0 की लीड बना ली है. इसी बीच टीम को एक बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम का एक बड़ा मैच विनर खिलाड़ी चोट के चलते बाकी बचे तीन मैचों से बाहर हो गया है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया. ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) लॉर्ड्स टेस्‍ट के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. चोट के बाद नाथन लियोन (Nathan Lyon) इस मुकाबले में गेंदबाजी भी नहीं कर सके थे. वह अब पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऑस्‍ट्रेलियाई स्पिनर लियोन को ये चोट इंग्लैंड की पहली पारी के 37वें ओवर में लगी. इसके बाद लड़खड़ाते हुए उन्‍हें टीम के फिजियो के साथ मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया था. दूसरी ओर मैट रेनशॉ को भी स्क्वॉड से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बाहर कर दिया है, लेकिन वे यूके में रहेंगे.

टीम को जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी की

नाथन लियोन (Nathan Lyon) इस चोटिल होने के बाद बैशाखी के सहारे चलते दिखाई दिए थे. लेकिन मैच की तीसरी पारी में टीम को जरूरत पड़ने पर नाथन लियोन लड़खड़ाते हुए बल्लेबाजी करने पहुंच गए. लियोन के इस हौसले को दर्शकों ने खूब सराहा और ताली बजाकर उनकी हौसला आफजाई की. नाथन लियोन (Nathan Lyon) मैच के चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरे और मिशेल स्टार्क के साथ अंतिम विकेट के लिए 15 रन जोड़े थे. लियोन चार रन बनाकर आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे थे.

तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरोन ग्रीन, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जिमी पीयरसन (विकेटकीपर), टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड और माइकल नेसर.

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here