Home Breaking News Train Tragedy: ‘अगले हफ्ते हैदराबाद-दिल्ली मार्ग पर होगा बालासोर जैसा हादसा’, रेलवे को मिले पत्र में चेतावनी

Train Tragedy: ‘अगले हफ्ते हैदराबाद-दिल्ली मार्ग पर होगा बालासोर जैसा हादसा’, रेलवे को मिले पत्र में चेतावनी

0
Train Tragedy: ‘अगले हफ्ते हैदराबाद-दिल्ली मार्ग पर होगा बालासोर जैसा हादसा’, रेलवे को मिले पत्र में चेतावनी

[ad_1]

South Central Railway: anonymous letter warning of Balasore like train tragedy on Hyderabad Delhi route

Railway Station
– फोटो : istock

विस्तार


दक्षिण मध्य रेलवे को हाल ही में एक गुमनाम पत्र मिला है जिसमें अगले सप्ताह हैदराबाद-दिल्ली-हैदराबाद मार्ग पर ‘बालासोर जैसी ट्रेन दुर्घटना’ की चेतावनी दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। 

बता दें कि दो जून को ओडिशा के बालासोर जिले में तीन ट्रेनों के आपस में टकराने से भीषण हादसा हुआ था। जिसमें 293 लोगों की मौत हो गई। बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस मुख्य लाइन के बजाय पासिंग लूप में घुस गई थी और एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। इसके बाद बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस भी पटरी पर पलटे डिब्बों से टकरा गई थी। सीआरएस जांच के अलावा, सीबीआई भी इस रेल हादसे की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के कई शीर्ष अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया। प्रारंभिक जांच में रेल दुर्घटना के संभावित कारण के रूप में लापरवाही से या इरादे से सिग्नल से हस्तक्षेप की बात सामने आई थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here