Home Sports जन्मदिन के अगले दिन ही ट्रोल हुए हरभजन सिंह, फैंस ने सिखाया अंग्रेजी का पाठ

जन्मदिन के अगले दिन ही ट्रोल हुए हरभजन सिंह, फैंस ने सिखाया अंग्रेजी का पाठ

0
जन्मदिन के अगले दिन ही ट्रोल हुए हरभजन सिंह, फैंस ने सिखाया अंग्रेजी का पाठ

[ad_1]

हाइलाइट्स

हरभजन सिंह को फैंस ने किया ट्रोल
इंग्लिश सीखने तक की दे दी सलाह

नई दिल्ली. हरभजन सिंह 3 जुलाई को 43 साल के हो गए. इस मौके पर फैंस और दिग्गज क्रिकेटरों ने उन्हें खूब बधाइयां भी दी. लेकिन अपने जन्मदिन के अगले दिन ही हरभजन सिंह बुरी तरह ट्रोल हो गए. इस मौके पर उन्हें फैंस ने अंग्रेजी का पाठ पढ़ाया. कई लोगों ने तो और भी तरह तरह के कॉमेंट्स किए. वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

दरअसल, ट्विटर पर एक क्रिकेट वेबसाइट ने यह पूछा कि अभी के समय में 5 सबसे बेहतरीन टेस्ट क्रिकेटर कौन हैं? इसका जवाब देते हुए हरभजन सिंह ने 5 खिलाड़ियों का नाम लिया. उन्होंने नाथन लायन, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और बेन स्टोक्स का नाम लिया. यहां तक तो ठीक था लेकिन नाथन लायन को छोड़ हरभजन सिंह ने सभी खिलाड़ियों की स्पेलिंग गलत लिखी थी. बस यही फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने हरभजन सिंह को ट्रोल कर दिया.

एक फैन ने लिखा, “यही समय है अंग्रेजी सीखने का”. इसके अलावा उन्होंने हरभजन सिंह को 5 में से 1 नंबर देकर फेल करार दिया.

एक फैन ने लिखा, “पाजी पैग लेके ट्वीट न किया करो.

एक अन्य फैन ने लिखा, भाई एक की तो माफ है लेकिन यहां हर किसी की स्पेलिंग में गलती थोड़ी होती है.”

एक फैन ने लिखा, “लिखना तो सीख लो पहले.”

और भी कई फैंस ने ट्रोल किया

बता दें कि हरभजन सिंह टीम इंडिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक रहे हैं. हरभजन सिंह ने अपने करियर में 700 से भी ज्यादा विकेट लिए हैं. टेस्ट में 417, वनडे में 269 और टी20 में भज्जी ने 25 विकेट अपने नाम किए हैं. टेस्ट क्रिकेट में हरभजन सिंह ने 2 शतक भी ठोके हैं.

Tags: Harbhajan singh, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here