[ad_1]

शाहरुख खान
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। अभिनेता हाल ही में अपनी फिल्म जवान की शूटिंग करके अमेरिका से वापस लौटे हैं। बीते दिन खबर थी कि स्टंट करते वक्त शाहरुख की नाक में चोट लग गई है, जिसकी सर्जरी हुई है। हालांकि शाहरुख जब वापस लौटे तो यह खबरें सिरे से खारिज हो गईं। यह साफ हो गया कि अभिनेता को किसी तरह की कोई चोट नहीं लगी है। शाहरुख के फैंस उनकी आने वाली फिल्म जवान और डंकी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों फिल्मों के जरिए अभिनेता एकबार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। खबर है कि जवान और डंकी दोनों ही फिल्मों ने रिलीज से पहले ही करोड़ों का बिजनेस कर लिया है।
इतने करोड़ की हुई डील
खबर है कि शाहरुख खान की फिल्म जवान और डंकी के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स बिक गए हैं। यह एक बेहतरीन डील साबित हुई है। बता दें कि सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही जवान और डंकी के राइट्स वैरिड प्लेयर्स ने खरीद लिए हैं। कहा जा रहा है कि यह डील करीब 400-500 करोड़ की हुई है। बता दें कि जवान को 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना है। इसका टीजर हॉलीवुड एक्शन फिल्म मिशन इम्पॉसिबल के साथ रिलीज किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Pawan Kalyan: तीसरी बार हुआ पवन कल्याण का तलाक? 10 साल की शादी को एक्टर ने दिया विराम
सामने नहीं आई डंकी की रिलीज डेट
वहीं डंकी की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इस फिल्म को दिसंबर 2023 में रिलीज किया जा सकता है। वहीं जवान की बात करें तो एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। काफी समय पहले इस फिल्म से अभिनेता के पट्टी बांधे हुए लुक साझा किया गया था।
[ad_2]
Source link