[ad_1]
हाइलाइट्स
एबी डिविलियर्स ने खेली थी तूफानी पारी
इंजेकशन लेकर वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा था शतक
नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स बेहतरीन बल्लेबाजों की सूची में शुमार हैं. शायद ही कोई ऐसा क्रिकेट फैन होगा, जो एबी डिविलियर्स को पंसद नहीं करता हो. डिविलियर्स ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक धुआंधार पारियां खेली हैं. इनमें से ही एक पारी उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्ल्ड कप 2015 में खेली थी. उन्होंने इसके पीछे अब चौंकाने वाला खुलासा किया है.
एबी डिविलियर्स ने जियो सिनेमा पर एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए कहा, ”मुझे याद है कि मैं मैच में पहली गेंद का सामना कर रहा था और मेरे मन में था कि अगर मैं आउट भी हुआ तो भी चिंता नहीं करूंगा. मैं बस गेंद को अच्छे से देखूंगा और धीमे से मूव करूंगा. मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि उस दिन सब कुछ स्लो मोशन में क्यों हो रहा था. मुझे बॉल काफी बड़ी दिख रही थी मेरी नींद भी उस दिन अधूरी थी.’
डिविलियर्स ने आगे कहा, ‘ मैं उस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2015 के वर्ल्ड कप में खेल रहा था. उस दिन मैं काफी बीमार था. मैं खेलने की स्थिति में नहीं था. मैं रात को पूरी तरह से सो नहीं पाया था. इसलिए मैं मैदान पर जाने से पहले नींद ले रहा था. उसके बाद मैंने इंजेक्शन लिए और मैंने वह सेंचुरी लगाई थी.’
बता दें कि डिविलियर्स ने इस मैच में 66 गेंदों में 162 रनों की पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 17 चौके और 8 छक्के मारे थे. इस मैच के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया था. इस मैच को साउथ अफ्रीका ने 257 रन से जीत लिया था. वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 151 रन ही बना सकी थी.
.
Tags: AB De Villiers, South africa, West indies
FIRST PUBLISHED : July 04, 2023, 22:24 IST
[ad_2]
Source link