Home Sports वर्ल्ड कप से 6 टीमें बाहर, वेस्टइंडीज की उम्मीद खत्म, भारत का पड़ोसी फिसड्‌डी

वर्ल्ड कप से 6 टीमें बाहर, वेस्टइंडीज की उम्मीद खत्म, भारत का पड़ोसी फिसड्‌डी

0
वर्ल्ड कप से 6 टीमें बाहर, वेस्टइंडीज की उम्मीद खत्म, भारत का पड़ोसी फिसड्‌डी

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल आ चुका है. टूर्नामेंट का 13वां सीजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा. अब तक 9 टीमों ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है. अंतिम टीम पर फैसला क्वालिफायर से होना है. क्वालिफायर के मुकाबले अभी जिम्बाब्वे में खेले जा रहे हैं. एक मैच में नीदरलैंड ने ओमान को 74 रन से मात दी थी. इसी के साथ वेस्टइंडीज के सुपर-6 के टेबल में नंबर-3 पर भी पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई है. यानी अगर पाकिस्तान की टीम सुरक्षा कारणों से वर्ल्ड कप खेलने से इनकार करती है, तब भी विंडीज को मौका नहीं मिलेगा.

वर्ल्ड कप क्वालिफायर की बात करें, तो कुल 10 टीमें इसमें उतर रही हैं. सिर्फ 2 ही टीमों को टिकट मिलना है जबकि 8 टीमें बाहर हो जाएंगी. अब तक हुए मुकाबलों को देखें, तो 6 टीमें बाहर भी हो चुकी हैं. इसमें वेस्टइंडीज के अलावा ओमान, नेपाल, अमेरिका, आयरलैंड और यूएई शामिल हैं. भारत के पड़ोसी देश नेपाल का प्रदर्शन फिसड्‌डी रहा. टीम को ग्रुप राउंड के 4 में से सिर्फ एक ही मैच में जीत मिली जबकि 3 में हार. टीम 5 टीमों के टेबल में चौथे नंबर पर रही थी.

अंतिम टीम पर आज हो सकता है फैसला
सुपर-6 के एक अहम मैच में आज जिम्बाब्वे की भिड़ंत स्कॉटलैंड से होगी. श्रीलंका की टीम 8 अंक के साथ वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. जिम्बाब्वे के 6 अंक है. टीम यदि आज का मुकाबला जीत लेती है, ताे वह भी वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. ऐसे में अन्य टीमों की उम्मीद खत्म हो जाएगी. जिम्बाब्वे के हारने पर भी उसकी उम्मीद बची रहेगी. वहीं स्कॉटलैंड यह मैच जीतकर अपनी उम्मीद को बरकरार रखना चाहेगा.

SKY की कप्तानी में जब भारत ने जीता Asia Cup, राहुल ने खेली थी ताबड़तोड़ पारी, बाबर-रिजवान देखते रह गए

सुपर-6 के एक मैच में 6 जुलाई को स्कॉटलैंड और नीदरलैंड भिड़ेंगे. यह मैच तभी अहम हो सकता है जबकि आज जिम्बाब्वे की टीम हार जाए. श्रीलंका को अपने अंतिम मुकाबले में 7 जुलाई को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी. क्वालिफायर का फाइनल 9 जुलाई को खेला जाना है. श्रीलंका की टीम पहले ही खिताबी दौर में पहुंच चुकी है. विरोधी टीम पर फैसला होना बाकी है.

Tags: ICC, West indies, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here