Home Sports वेस्टइंडीज दौरे पर रोहित लगाएंगे दोहरा शतक? पिछली बार… करने पर मचाया था धमाल

वेस्टइंडीज दौरे पर रोहित लगाएंगे दोहरा शतक? पिछली बार… करने पर मचाया था धमाल

0
वेस्टइंडीज दौरे पर रोहित लगाएंगे दोहरा शतक? पिछली बार… करने पर मचाया था धमाल

[ad_1]

हाइलाइट्स

वेस्टइंडीज दौरे पर रोहित शर्मा लगाएंगे दोहरा शतक?
पिछली बार… करने पर ‘हिटमैन’ ने मचाया था धमाल

नई दिल्ली. भारतीय टीम का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ है. ब्लू टीम को वेस्टइंडीज दौरे पर मेजबान टीम के साथ क्रमशः दो मैचों की टेस्ट, तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. आगामी सीरीज के लिए रोहित एंड कंपनी वेस्टइंडीज पहुंच गई है. वेस्टइंडीज दौरे पर कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को एक अलग ही रूप में देखा जा रहा है.

दरअसल, 36 वर्षीय भारतीय कप्तान को लोग पिछले काफी सालों से बीयर्ड लुक में देख रहे थे, लेकिन वह वेस्टइंडीज दौरे पर बिल्कुल ही क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं. इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में वह अपनी मौजूदा उम्र से कुछ छोटे नजर आ रहे हैं. इससे पहले उन्होंने साल 2022 में बीयर्ड को हल्का ट्रीम किया था.

यह भी पढ़ें- Emerging Asia Cup 2023: IPL में फ्लॉप, लेकिन VHT में हिट, इसलिए रियान पराग को मिली टीम में जगह

4 साल बाद क्लीन शेव में नजर आए रोहित शर्मा:

रोहित शर्मा करीब चार साल बाद क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं. इससे पहले उन्हें साल 2019 में घरेलू सीरीज के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्लीन शेव में देखा गया था. इस दौरान उनका बल्ला भी मैदान में जमकर चला था. उन्होंने इस सीरीज में दोहरा शतक जड़ा था.

शर्मा से उस दौरान जब पूछा गया कि वह काफी अर्से बाद क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि बीयर्ड होने की वजह से उनकी बेटी समायरा उनके साथ खेलना पसंद नहीं करती है. इसलिए उन्होंने क्लीन शेव किया है.

फिलहाल भारतीय फैंस ‘हिटमैन’ शर्मा के नए लुक को देखकर काफी खुश हैं, और उनको उम्मीद है कि 2019 की तरह वह वेस्टइंडीज दौरे भी आतिशी पारी खेलेंगे. शर्मा का बल्ला आगामी दौरे पर चला तो टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित है.

Tags: Hitman Rohit Sharma, India vs west indies, Rohit sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here