Home Sports Asia Cup: भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख तय, रोहित क्या ले सकेंगे कोहली का बदला?

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख तय, रोहित क्या ले सकेंगे कोहली का बदला?

0
Asia Cup: भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख तय, रोहित क्या ले सकेंगे कोहली का बदला?

[ad_1]

नई दिल्ली. एशिया कप 2023 के मुकाबले 31 अगस्त से खेले जाने हैं. यानी टूर्नामेंट में अधिक समय नहीं बचा है. इस टूर्नामेंट का इंतजार सभी को इसलिए है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच कम से कम 3 भिड़ंत हो सकती है. दोनों ही टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है. हालांकि अब तक टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. लेकिन सभी टीमों को प्रारंभिक कार्यक्रम भेजा जा चुका है. इसके मुताबिक भारत और पाकिस्तान का मैच 3 सितंबर को खेला जा सकता है. एशिया कप 31 अगस्त से शुरू होगा, जो 17 सितंबर तक चलेगा. कुल 6 टीमें इसमें उतरेंगी. पिछले साल यूएई में हुए टूर्नामेंट का खिताब श्रीलंका ने जीता था.

इनसाइड स्पोर्ट्स से बात करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि अंतिम समय में हुए कुछ बदलाव को लेकर चर्चा जारी है. प्रारंभित शेड्यूल सभी बोर्ड को भेजा जा चुका है. इस हफ्ते के अंत तक कार्यक्रम जारी किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि मानसून के कारण कोलंबो में मैच कराने में समस्या है. भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के लिए यह वेन्यू उपयुक्त था, लेकिन बारिश यहां खलल डाल सकती है. जानकारी के अनुसार भारत और पाकिस्तान का मुकाबला दांबुला में खेला जा सकता है. कप्तान रोहित शर्मा 2021 में टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से मिली हार का बदला लेना चाहेंगे. तब टीम की कमान विराट कोहली के पास थी. यह टी20 और वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के हाथों टीम की पहली हार भी थी.

2 देशों में खेला जा रहा है टूर्नामेंट
एशिया कप के नए सीजन के आयोजन की जिम्मेदारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मिली हुई है. लेकिन बीसीसीआई ने टीम को पाकिस्तान से इनकार कर दिया था. उसने टूर्नामेंट को न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग की थी. लेकिन पीसीबी ने इसे खारिज कर दिया था. उसने कहा था कि यदि पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान से शिफ्ट किया जाता है, तो वह इसमें हिस्सा नहीं लेगा. इस कारण अब इसका आयोजन 2 देशों में किया जा रहा हैै. शुरुआती 4 मुकाबले पाकिस्तान में होंगे जबकि 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे. टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी. फाइनल भी श्रीलंका में ही खेला जाएगा.

वर्ल्ड कप से 6 टीमें बाहर, वेस्टइंडीज की अंतिम उम्मीद भी खत्म, भारत का पड़ोसी सबसे फिसड्‌डी

टूर्नामेंट की बात करें, तो इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें उतर रही हैं. 6 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा. ग्रुप राउंड के बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-4 में जाएंगी. यहां सभी को 3-3 मुकाबले खेलने होंगे. इसके बाद टॉप-2 टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा. अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए यह टूर्नामेंट बेहद अहम है.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, Pakistan, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here