Home Breaking News Maruti Invicto: मारुति की सबसे महंगी गाड़ी कल होगी लॉन्च, जानें कैसे मिलेंगे फीचर्स और कितनी होगी कीमत

Maruti Invicto: मारुति की सबसे महंगी गाड़ी कल होगी लॉन्च, जानें कैसे मिलेंगे फीचर्स और कितनी होगी कीमत

0
Maruti Invicto: मारुति की सबसे महंगी गाड़ी कल होगी लॉन्च, जानें कैसे मिलेंगे फीचर्स और कितनी होगी कीमत

[ad_1]

Maruti invicto ready to launch tomorrow in india, know features and price

Maruti Suzuki Invicto
– फोटो : Maruti Suzuki

विस्तार


देश की प्रमुख कार निर्माता मारुति की ओर से पांच जुलाई को भारतीय बाजार में नई एमपीवी लॉन्च की जाएगी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इस एमपीवी में किस तरह के फीचर्स दिए जा सकते हैं और साथ ही इसकी संभावित कीमत क्या हो सकती है।

 

कल लॉन्च होगी इनविक्टो

भारतीय बाजार में पांच जुलाई को मारुति की सबसे महंगी और लग्जरी एमपीवी लॉन्च की जाएगी। कंपनी इस नई एमपीवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर करने वाली है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस एमपीवी के लिए 19 जून से बुकिंग भी शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें – Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी

 

कैसे होंगे फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की नई एमपीवी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा सकता है। इन फीचर्स में ADAS, ऑटोमन सीट्स, 9-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मेमोरी के साथ आने वाली पावर ड्राइवर सीट, पावर्ड टेलगेट, फ्रंट पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 18-इंच के अलॉय व्हील्स के साथ ही इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें –  New CNG Kit in Car: बाहर से सीएनजी किट लगवाने के बाद जरूर करें ये दो काम, नहीं तो होंगे परेशान

 

कितना दमदार इंजन

मारुति ने इस एमपीवी को टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से लिया है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी इस एमपीवी को हाइब्रिड वर्जन में लाए। इस एमपीवी में दो लीटर पेट्रोल इंजन होगा जो दो कॉन्फिगरेशन, हाइब्रिड और नॉन-हाइब्रिड में आएगा। नॉन-हाइब्रिड इंजन 171 बीएचपी की पावर और 205 न्यूटन मीटर का टॉर्क दे सकता है। इस एमपीवी को सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लाया जाएगा। जबकि एमपीवी में जो हाइब्रिड वर्जन होगा, उससे इसे 183 बीएचपी की पावर मिलेगी। साथ ही इसे ई-सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जा सकता है।

यह भी पढ़ें –  Most Affordable 4×4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम

 

कितनी होगी कीमत

कंपनी ने अभी इस एमपीवी के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपीवी को टोयोटा की इनोवा हाईक्रॉस की कीमत के आस-पास ही लाया जा सकता है। इनोवा हाईक्रॉस को 18.55 लाख रुपये से लेकर करीब 30 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ ऑफर किया जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी की ओर से इनविक्टो को भी इसी कीमत के आस-पास लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें –  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here