[ad_1]

एससीओ शिखर सम्मेलन 2023
– फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वर्चुअल शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सहित अन्य सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया। इस दौरान,शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को आतंकवाद के किसी भी कृत्य को आपराधिक और अनुचित बताया। साथ ही एससीओ देशों ने राजनीतिक और भूराजनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए राज्यों द्वारा आतंकवादी और चरमपंथी समूहों का इस्तेमाल करने की अस्वीकार्यता पर जोर दिया।
मंगलवार को हुए शिखर सम्मेलन में एससीओ देश अपने राष्ट्रीय कानूनों के अंतर्गत आतंकवादी, अलगाववादी और चरमपंथी संगठनों की एक एकीकृत सूची बनाने के लिए दृष्टिकोण विकसित करने पर सहमत हुए। भारत की मेजबानी में हो रहे वर्चुअली शिखर सम्मेलन के अंत में एससीओ देशों ने कट्टरपंथ का मुकाबला करने पर एक साझा बयान भी दिया।
‘नई दिल्ली घोषणा’ को अपनाया
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के परिणाम के रूप में नेताओं ने ‘नई दिल्ली घोषणा’ और दो विषयगत संयुक्त वक्तव्यों को अपनाया। इनमें एक अलगाववाद, उग्रवाद और आतंकवाद की ओर ले जाने वाले कट्टरपंथ का मुकाबला करने में सहयोग और दूसरा डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्र में सहयोग है।
[ad_2]
Source link