Home Sports वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 टीम का ऐलान, विराट और रोहित को जगह नहीं

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 टीम का ऐलान, विराट और रोहित को जगह नहीं

0
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 टीम का ऐलान, विराट और रोहित को जगह नहीं

[ad_1]

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी महीने खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में शामिल नहीं है तो कप्तानी एक बार फिर से हार्दिक पंड्या के हाथों में दी गई है. यशस्वी जायसवाल को टी20 टीम में भी मौका दिया गया है.

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज में खेलना है. इस दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके देने का फैसला लिया. नए मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अध्यक्षता में चुनी गई यह पहली टीम है. मंगलवार को ही उनको बीसीसीआई ने यह जिम्मेदारी दी है. टीम में नए चेहरे के तौर पर तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार को जगह दी गई है. संजू सैमसन की वापसी हुई है जबकि शुभमन गिल और ईशन टीम में शामिल हैं.

गेंदबाजी आक्रमण जोरदार

टीम में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी के साथ ही रवि बिश्नोई को भी शामिल किया गया है. तेज गेंदबाजी में युवाओं पर ही भरोसा जताया गया है. अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार को चुना गया है.

Tags: Hardik Pandya, India vs west indies, Yashasvi Jaiswal



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here