Home Breaking News Bihar News : लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार राजद दफ्तर पहुंचे, बताया कैसे लड़ना है आगे

Bihar News : लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार राजद दफ्तर पहुंचे, बताया कैसे लड़ना है आगे

0
Bihar News : लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार राजद दफ्तर पहुंचे, बताया कैसे लड़ना है आगे

[ad_1]

RJD president Lalu yadav came on Rashtriya janta dal foundation day, fight against PM narendra modi

राजद के प्रदेश कार्यालय में लालू प्रसाद।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं। भीड़ का अंदाजा था, इसलिए पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में जब दल के दफ्तर पहुंचे तो मास्क लगाए हुए। आए तो अपने रंग में यह भी बता दिया कि देश की नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की लड़ाई आगे किस तरह लड़नी है। उनकी सुरक्षा में कोताही नहीं हो, इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी भागदौड़ करते दिखे। इधर, कई महीने बाद लालू प्रसाद को पार्टी कार्यालय में देखकर वह नारेबाजी करने लगे।

2024 में हमलोग मिलकर उखाड़ फेकेंगे

राष्ट्रीय जनता दल के 27वें स्थापन दिवस पर पटना ऑफिस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश से गरीबी को मिटा नहीं रहे हैं। यह लोग देश को तोड़ रहे हैं, लगातार तोड़ रहे हैं। विधायकों को खरीद करके सरकार बना रहे हैं। लालू ने कहा कि यह लोग सिर्फ मुकदमा, मुकदमा कर रहे। सिर्फ यही हो रहा है। 2024 में हमलोग मिलकर उखाड़ फेकेंगे। आज देश में महंगाई चरम पर है।  देश में आपसी भाईचारे को खराब किया जा रहा है। आप सभी लोगों से अपील है कि आप लोग एकजुट होकर रहिए। इनलोगों के बहकावे में नहीं आना है। चुनाव आ रहा है। पार्टी को मजबूत करना है। देश को मजबूत करना है। कुछ दिन पहले ही नीतीश जी के आह्वान पर पटना पूरे देश के 17 पार्टियों के बड़े नेता आए थे। उखाड़कर फेंक देंगे नरेंद्र मोदी, सुन लो। केस-मुकादमा कर रहे हो। लालू ने पूछा कि सरकार जाने के बाद तोहार का हाल होई? नरेंद्र मोदी सोच ल। हम लोग फूल माला बेचकर जी लेंगे। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here