Home Breaking News Congress: ‘सीधी कांड से उजागर हुआ भाजपा का आदिवासी-दलित विरोधी चेहरा’; राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

Congress: ‘सीधी कांड से उजागर हुआ भाजपा का आदिवासी-दलित विरोधी चेहरा’; राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

0
Congress: ‘सीधी कांड से उजागर हुआ भाजपा का आदिवासी-दलित विरोधी चेहरा’; राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

[ad_1]

Rahul Gandhi says BJP anti-Dalit and anti-tribal face exposed with urinating incident

राहुल गांधी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला के पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। इसे लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा का दलित और आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा शासन में आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उनके अलावा, प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस घटना को अमानवीय बताया है। 

सीधी पेशाब कांड पर क्या बोले राहुल गांधी

मध्य प्रदेश के सीधी पेशाब कांड को लेकर पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि आदिवासियों और दलितों के प्रति भाजपा की नफरत का असली चेहरा इस अमानवीय कृत्य से उजागर हो गया है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ‘भाजपा शासन में आदिवासी भाइयों और बहनों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। मध्य प्रदेश में एक भाजपा नेता के अमानवीय अपराध से पूरी मानवता शर्मसार हो गई है। यह आदिवासियों और दलितों के प्रति बीजेपी की नफरत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है।’

प्रियंका गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एक भाजपा विधायक के करीबी द्वारा एक आदिवासी युवक के साथ किया गया अमानवीय और घृणित कृत्य बेहद शर्मनाक है। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए। प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य में भाजपा के 18 वर्षों के शासन के दौरान आदिवासियों पर अत्याचार के 30,400 मामले सामने आए हैं।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here