[ad_1]

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रतापगढ़ में कहा कि पेट्रोल अब 15 रुपये लीटर हो सकता है। मैं अगस्त में टोयोटा कंपनी की गाड़ियां लाॅन्च कर रहा हूं। अब सभी गाड़ियां किसानों द्वारा तैयार किए गए इथेनॉल से चलेंगी। देश का किसान अब अन्नदाता ही नहीं ऊर्जादाता भी बनेगा।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 40 फीसदी बिजली और 60 फीसदी इथेनॉल का एवरेज पकड़ा जाएगा तो पेट्रोल का भाव 15 रुपये लीटर हो जाएगा। इससे देश की जनता का भला होगा। प्रदूषण में कमी आएगी, साथ ही किसान अन्नदाता से ऊर्जादाता बनेगा। गडकरी ने कहा कि हमारी सरकार का कमाल है कि आज हवाई जहाज का ईधन भी किसान बना रहा है।
#WATCH | Pratapgarh, Rajasthan | Union Minister Nitin Gadkari says, “Our government is of the mindset that the farmers become not only ‘annadata’ but also ‘urjadata’…All the vehicles will now run on ethanol produced by farmers. If an average of 60% ethanol and 40% electricity… pic.twitter.com/RGBP7do5Ka
— ANI (@ANI) July 5, 2023
गडकरी ने कांग्रेस पर बोला हमला
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी दूर करने का नारा दिया था, लेकिन इतने साल शासन करने के बाद भी ये गरीबी दूर नहीं कर पाए। हां, इतने समय में एक बात जरूर हुई है कि कांग्रेस ने अपने लोगों की गरीबी दूर कर दी।
[ad_2]
Source link