[ad_1]

लालू प्रसाद यादव
– फोटो : एएनआई
विस्तार
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव गुरुवार को मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। साथ ही विपक्षी एकता पर भी बात की। वहीं, राहुल गांधी को शादी करने की दी गई सलाह पर आरजेडी प्रमुख ने कहा कि पत्नी के बिना पीएम आवास में रहना गलत है। उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि अगले साल होने वाले चुनाव में उन्हें अच्छी खासी सीटें मिलेंगी।
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान पर भी बात की। उन्होंने शरद पवार के राजनीति से रिटायरमेंट पर हो रही बहस को लेकर उनका समर्थन किया है। लालू ने कहा कि बूढ़ा आदमी राजनीति में कभी रिटायर नहीं होता है।
दरअसल, हाल ही में बने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने एनसीपी को अपनी पार्टी बताने के बाद कहा था कि शरद पवार की उम्र हो गई है। उनके रिटायरमेंट का समय हो गया है। लालू ने उनकी इसी टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि भतीजे के कहने से शरद पवार रिटायर नहीं होंगे। उन्होंने पूछा कि क्या कोई बूढ़ा आदमी राजनीति में कभी रिटायर होता है? राजनीति में कोई रिटायरमेंट नहीं होता।
[ad_2]
Source link