Home Sports Team India: रोहित शर्मा के राज में बुरी तरह पिस रहा ये खिलाड़ी, एक भी सेलेक्टर चुनने को तैयार नहीं!

Team India: रोहित शर्मा के राज में बुरी तरह पिस रहा ये खिलाड़ी, एक भी सेलेक्टर चुनने को तैयार नहीं!

0
Team India: रोहित शर्मा के राज में बुरी तरह पिस रहा ये खिलाड़ी, एक भी सेलेक्टर चुनने को तैयार नहीं!

[ad_1]

Team India News: रोहित शर्मा के राज में भारत का एक खिलाड़ी बुरी तरह पिस रहा है और उसे एक भी सेलेक्टर टीम इंडिया में चुनने के लिए तैयार नहीं हैं. टैलेंटेड होने के बावजूद ये धाकड़ क्रिकेटर टीम इंडिया में राजनीति का शिकार हो रहा है. सेलेक्शन में हर बार इस क्रिकेटर को नाइंसाफी का सामना करना पड़ता है. रोहित शर्मा के युग में टीम इंडिया का एक खिलाड़ी नाइंसाफी की दीवार नहीं तोड़ पा रहा है. पिछले 2 साल से यह खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह पाने के लिए तरस गया है, लेकिन सेलेक्टर्स इस खिलाड़ी को मौका देने के लिए तैयार ही नहीं हैं. इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की बल्लेबाजी की झलक भी देखने को मिलती है.

रोहित शर्मा के राज में बुरी तरह पिस रहा ये खिलाड़ी

रोहित शर्मा के बल्ले से सिर्फ टुकड़ों में ही रन निकल रहे हैं. ऐसे में अब रोहित शर्मा के लिए टीम इंडिया में अपनी जगह बचाना बड़ी चुनौती होगी. लेकिन इसके बाद भी विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया में मौका नहीं मिल पा रहा है. बता दें कि रोहित शर्मा के कारण ही इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में मौका नहीं मिल पा रहा है. घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बावजूद भी ये खिलाड़ी अपने मौके के इंतजार में टीम से बाहर बैठा हुआ है. रोहित शर्मा की बात करें तो वह इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. 

एक भी सेलेक्टर चुनने को तैयार नहीं!

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म में निरंतरता बहुत कम देखने को मिल रही है. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट को 2023 वनडे वर्ल्ड कप से पहले उनका बैकअप तैयार करने की जरूरत है. पृथ्वी शॉ बल्लेबाजी में रोहित शर्मा से भी घातक बल्लेबाज हैं, लेकिन सेलेक्टर्स उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अभी बहुत कम समय ही बाकी रह गया है. वनडे वर्ल्ड कप इस साल 2023 अक्टूबर-नवंबर में भारत की धरती पर खेला जाएगा. भारतीय टीम मैनेजमेंट को इस वर्ल्ड कप के लिए पृथ्वी शॉ को अभी से ही बतौर ओपनर तैयार करने की जरूरत है.

वर्ल्ड कप 2023 में मौका देने की जरूरत 

टीम इंडिया में इन दिनों रोहित शर्मा का बहुत ज्यादा दबदबा है. टीम इंडिया में रोहित शर्मा की ओपनिंग में जगह फिक्स होने के कारण पृथ्वी शॉ को मौका नहीं मिल पा रहा है. रोहित शर्मा की बात करें तो बड़े मौकों पर बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 2022 टी20 वर्ल्ड कप, पिछले साल UAE में खेले गए 2022 एशिया कप और इंग्लैंड की धरती पर इस साल खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल जैसे बड़े टूर्नामेंट्स की बात करें तो रोहित शर्मा बेहतर नतीजे देने में बुरी तरह नाकाम रहे हैं.

वर्ल्ड कप के लिए तैयार करना चाहिए ये भारतीय बल्लेबाज 

ऐसे में अब भारतीय टीम मैनेजमेंट को 2023 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए पृथ्वी शॉ जैसे टैलेंटेड बल्लेबाज को टीम इंडिया में मौका देना चाहिए. भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी कह चुके हैं कि पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी में वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा की झलक देखने को मिलती है. पृथ्वी शॉ में रोहित शर्मा की तरह ही बड़े-बड़े छक्के मारने की काबिलियत भी है. 2023 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए पृथ्वी शॉ जैसे टैलेंटेड बल्लेबाज को तैयार करने की जरूरत है.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here