Home Breaking News UCC: ‘देश में जल्द लागू हो यूसीसी’, नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन बोले- हिंदू राष्ट्र से संबंध

UCC: ‘देश में जल्द लागू हो यूसीसी’, नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन बोले- हिंदू राष्ट्र से संबंध

0
UCC: ‘देश में जल्द लागू हो यूसीसी’, नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन बोले- हिंदू राष्ट्र से संबंध

[ad_1]

Noble prize Awardee Amartya Sen Said Implement UCC as soon as possible and link with Hindu Rashtra

प्रख्यात अर्थशास्त्री प्रोफेसर अमृत्य सेन (फाइल फोटो)
– फोटो : PTI

विस्तार


देश में इन दिनों सामान्य नागरिक संहिता पर काफी विवाद चल रहा है। इसी कड़ी में नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का कहना है कि भारत में सामान्य नागरिक संहिता लागू करना काफी मुश्किल भरा काम है। इसके लिए काफी मेहनत चाहिए। यूसीसी हिंदू राष्ट्र की थ्योरी से मेल खाता है।

जल्द से जल्द लागू करें

नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन एक जाने-माने अर्थशास्त्री भी हैं। सेन को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है। उनका कहना है कि भारत में अधिक भिन्नताएं हैं। भारत में कई सारे धर्म हैं। भारत में कई रीति-रिवाज है। हमें इसे हटाना चाहिए और हमें उन मतभेदों को दूर करके एकजुट करने की जरूरत है। उन्होंने पत्रकार से कहा कि मैंने अखबार में इसके बारे में पढ़ा है, सामान्य नागरिक संहिता को लागू करने में देरी नहीं करना चाहिए। हिंदू राष्ट्र और यूसीसी के बीच समानता के सवाल पर उन्होंने कहा कि हां, हिंदू राष्ट्र का यूसीसी से संबंध है। लेकिन प्रगति के लिए सिर्फ हिंदू राष्ट्र ही एकमात्र रास्ता नहीं है।

जानिए क्या है यूसीसी

यूनिफॉर्म सिविल कोड का अर्थ होता है भारत में रहने वाले हर नागरिक के लिए एक समान कानून होना, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का क्यों न हो। समान नागरिक संहिता में शादी, तलाक और जमीन-जायदाद के बंटवारे में सभी धर्मों के लिए एक ही कानून लागू होगा। इसका अर्थ है एक निष्पक्ष कानून, जिसका किसी धर्म से कोई ताल्लुक नहीं है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here