Home Breaking News जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने इस साल ऑपरेशन में मार गिराए 27 आतंकी, सीआरपीएफ ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने इस साल ऑपरेशन में मार गिराए 27 आतंकी, सीआरपीएफ ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

0
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने इस साल ऑपरेशन में मार गिराए 27 आतंकी, सीआरपीएफ ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

[ad_1]

Security forces killed 27 terrorists in Jammu and Kashmir this year

जम्मू कश्मीर में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल (FILE)
– फोटो : मुनीष शर्मा

विस्तार


सेना के साथ संयुक्त अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने इस साल अब तक जम्मू-कश्मीर में 27 आतंकवादियों को मार गिराया है। सीआरपीएफ ने बताया कि सूची में आठ स्थानीय और 19 विदेशी आतंकवादी शामिल हैं जिन्हें इस साल 5 जुलाई तक कश्मीर में मार गिराया गया है।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वर्ष 2022 में घाटी में सुरक्षा बलों ने कुल 187 आतंकवादियों को मार गिराया जिनमें 130 स्थानीय और 57 विदेशी आतंकवादी शामिल थे। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्षों से तुलना करें तो घाटी में विदेशी आतंकवादियों की संख्या में भारी गिरावट आई है।

यह भी बताया कि इस साल विभिन्न अभियानों में 16 नक्सली पकड़े गए हैं। 23 जून को कुपवाड़ा के माच्छिल सेक्टर के काला जंगल में संयुक्त ऑपरेशन में चार आतंकियों को मार गिराया गया था। दरअसल, नए जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में लगातार कमी आ रही है।

आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र अब देश के बेहतर स्थानों में शुमार  हो रहा है। केंद्र सरकार के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। इसका परिणाम अब सामने आ रहे हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here