[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान होने के बाद हर किसी को भारत और पाकिस्तान की टक्कर का बेसब्री से इंतजार है. दोनों टीमों के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला होगा. लेकिन इससे पहले पाकिस्तान को दूसरी बात का डर सता रहा. वो कुछ मैचों के वेन्यू को लेकर डरा हुआ है. इसी वजह से शेड्यूल जारी होने से पहले पाकिस्तान ने आईसीसी से अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के वेन्यू बदलने की मांग की थी. हालांकि वो खारिज हो गई थी. अब टीम के हेड कोच मिकी आर्थर ने भी ये माना है कि वेन्यू बदलने को लेकर चर्चा हुई थी.
WC मुकाबले के वेन्यू बदलने को लेकर चर्चा हुई: आर्थर
मिकी आर्थर ने इस बातचीत के दौरान इस बात पर भी जोर दिया कि पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में होने वाले मैच को बेंगलुरु में खेले जाने पर जोर नहीं दिया था. उन्होंने कहा, “हां, हमने इसे लेकर चर्चा जरूर की थी लेकिन सिर्फ बात हुई थी.ये ऐसा नहीं था कि हमारी पूरी योजना चेन्नई में अफगानिस्तान से नहीं खेलने पर टिकी थी. देखिए, कोई भी टीम किसी अन्य स्थान पर अफगानिस्तान से खेलना चाहेगी.”
उन्होंने स्वीकार किया कि इस खबर से ये बात उभरकर सामने आई कि पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई और बैंगलुरू में होने वाले अपने विश्व कप मैच के वेन्यू बदलवाना चाहती है. इससे पाकिस्तान टीम को लेकर नकारात्मक भावना पैदा हुई.
पाकिस्तान ने आईसीसी से अनुरोध किया था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका मैच चेन्नई में और अफगानिस्तान के खिलाफ उनका मैच बेंगलुरु में स्थानांतरित किया जाए. लेकिन उनकी इस मांग को खारिज कर दिया गया था. चेन्नई के विकेट से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है. ऐसे में पाकिस्तान को इस बात की चिंता सता रही थी कि अफगानिस्तान की टीम उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. क्योंकि उसके पास अच्छे स्पिन गेंदबाज हैं.
आर्थर, जिन्होंने पहले 2016 और 2019 के बीच पाकिस्तान टीम को कोचिंग दी है, ने भी पुष्टि की कि उन्होंने पूर्व पीसीबी अध्यक्ष से कहा था कि वह बाबर आजम को ही टीम का कप्तान बनाए रखना चाहते हैं.
.
Tags: ODI World Cup, Pakistan, Pakistan cricket team
FIRST PUBLISHED : July 06, 2023, 13:25 IST
[ad_2]
Source link