Home Sports रऊफ ने वहाब रियाज को बताया आमिर से बेहतर तो ‘दागी’ बॉलर ने दिया जवाब

रऊफ ने वहाब रियाज को बताया आमिर से बेहतर तो ‘दागी’ बॉलर ने दिया जवाब

0
रऊफ ने वहाब रियाज को बताया आमिर से बेहतर तो ‘दागी’ बॉलर ने दिया जवाब

[ad_1]

हाइलाइट्स

आमिर ने कहा,हर किसी का कोई अपना पसंदीदा होता है
आमिर और वहाब , दोनों हैं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्‍मद आमिर (Mohammad Amir) ने हारिस रऊफ की ओर से वहाब रियाज (Wahab Riaz) को उनसे (आमिर से) बेहतर बॉलर बताने के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. मौजूदा समय में पाकिस्‍तान टीम के सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजों में से एक रऊफ (Haris Rauf)से एक लोकल टीवी शो में पूछा गया था कि वहाब और आमिर में कौन बेहतर बॉलर है तो उन्‍होंने वहाब के पक्ष में राय दी थी. उन्‍होंने कहा था, ‘वहाब, आमिर से बेहतर हैं.’ एक मीडिया कॉन्‍फ्रेंस में आमिर ने रऊफ की इस राय पर प्रतिक्रिया दी है.

आमिर ने कहा, हर किसी की अपनी निजी पसंद होती है. रऊफ की राय का सम्‍मान करते हुए इस 31 वर्षीय पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि खुद मुझे पाकिस्‍तान के दिग्‍गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) बहुत पसंद थे. cricketpakistan.com की रिपोर्ट के अनुसार आमिर ने कहा कि व्यक्तिगत प्राथमिकता, किसी व्यक्ति की राय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

फिक्सिंग मामले में बैन का सामना कर चुके आमिर ने कहा, ‘मैं इस बात को पॉजिटिव तरीके से लेता हूं क्‍योंकि हर किसी का कोई अपना पसंदीदा (खिलाड़ी) होता है. ठीक वैसे ही जैसे मेरे पसंदीदा बॉलर वसीम अकरम हैं. चाहे कितने भी महान बाएं हाथ के बॉलर आ जाएं,अकरम हमेशा मेरे पसंदीदा रहेंगे. इसके मायने यह नहीं है कि मैं अन्‍य बॉलर्स को नापसंद करता हूं. हारिस का वहाब निजी तौर पर पसंदीदा हो सकता है. मुझे लगता है कि अगर उसकी राय मायने रखती है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है.’

गौरतलब है कि आमिर और वहाब दोनों बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं.आमिर के नाम 36 टेस्‍ट 61 वनडे और 50 टी20 मैच खेले हैं. टेस्‍ट में 119, वनडे में 81 और टी20I में 59 विकेट उनके नाम पर दर्ज है.दूसरी ओर वहाब रियाज ने 27 टेस्‍ट, 91 वनडे और 36 टी20 मैचों में पाकिस्‍तान टीम का प्रतिनिधित्‍व किया है. टेस्‍ट में 83, वनडे में 120 और टी20 में 34 विकेट उन्‍होंने लिए हैं.

Tags: Cricket, Haris Rauf, Mohammad amir, Pakistan cricket team, Wahab Riaz

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here